गूगल जल्द बंद करने जा रही है 9 साल पुरानी सर्विस
गूगल जहां आए दिन नई सर्विस लांच करती है वहीं अच्छा रिस्पांस न मिलने पर उन्हें बंद भी करत रहती है। गूगल URL शार्टनर को ही ले लीजिए 9 साल पहने गूगल ने अपनी ये सर्विस लांच की थी जिसे अब कंपनी बंद करने पर विचार कर रही है इससे पहले ये सर्विस गूगल टूलबार और फीडबर्नर में प्रयोग की जाती थी।
The Verge की मानें तो 13 अप्रेल से नए यूजर को गूगल शार्टनर से लिंक क्रिएट करने का ऑप्शन नहीं मिल रहा है, लेकिन इसके पूराने यूजर्स को गूगल शर्टनर की सर्विस 1 साल तक मिलती रहेगी इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा।

"गूगल ने अपने ब्लॉग में लिखा है 2009 में शुरु की गई इस सर्विस का मकसद लोगों को आसान लिंक शेयरिंग ऑप्शन देना था, इसी बीच कई दूसरी यूआरएल शार्टनर सर्विस भी आ चुकी है, दूसरी ओंर इंटरनेट पर लोगों का पहले के मुकाबले नजरिया भी बदल चुका है। आनेवाले समय में हम goo.gl को बंद करके उसे Firebase Dynamic Links (FDL) में बदल देंगे"
FDLs एक तरह के स्मार्ट यूआएल है जिन्हें आइओएस, एंड्रायड और वेब एप की मदद से किसी भी लोकेशन से शेयर किया जा सकता है।
ये है गूगल शार्टनर के विकल्प
स्टम्बल अपॉन का ऑफीशियल यूआरएल शार्टनर है। जिसमें एनेलेटिक सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा आपकी खबर को कितने लोगों ने ट्विट किया है, कितने लोगों ने इसे री ट्विट किया है ये सारा डेटा आप एसयू डॉट पीआर में ले सकते हैं।
यूआरएल शार्टनर में सबसे पॉपुलर यूआएल शार्टनर है जिसमें आप रियल टाइम ट्रैफिक के साथ दूसरे डेटा भी देख सकते हैं बिटली में एकाउंट बनाने के लिए आप ट्विटर फेसबुक से भी लॉगइन कर सकते हैं।
टिनीयूआरएल शार्टनर में ब्राउजर टूल बार की सुविधा दी गई है जिसे मदद से आप आसानी से किसी भी यूआरएल को शार्ट कर सकते हैं। इसके अलावा टिनी यूआरएल में प्रिव्यू सपोर्ट भी मौजूद है।
बडयूआरएल में कई प्रिमियम फीचर दिए गए है जैसे आप अपने किसी भी ट्विट को शिड्यूल कर सकते हैं, अगर कोई आपकी खबर में कोई कमेंट करता है तो उसे देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







