Google Chrome यूजर्स के लिए हाई अलर्ट; 10 नए सिक्योरिटी रिस्क, तुरंत करें अपडेट
Google Issues High Alert: अगर आप Google Chrome इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दुनिया भर में करीब 3 अरब यूजर्स Chrome पर निर्भर हैं और अब Google ने ब्राउजर में 10 नई सिक्योरिटी कमजोरियों (Security Vulnerabilities) को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। ये खामियां Chrome के पुराने वर्जन 143 में पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर साइबर हमलावर यूजर के सिस्टम और डेटा को निशाना बना सकते हैं।
इस खतरे को रोकने के लिए Google ने Chrome 144 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि यह अपडेट धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचेगा, इसलिए जिन लोगों के सिस्टम में संवेदनशील डेटा है, उनके लिए इंतज़ार करना जोखिम भरा हो सकता है।

Google ने क्या कहा?
Google Chrome टीम के सीनियर मेंबर श्रीनिवास सिस्ता ने 13 जनवरी को बयान जारी करते हुए कहा कि Chrome 144 को Windows, Mac और Linux के लिए स्टेबल चैनल में प्रमोट कर दिया गया है। उनके मुताबिक, कुल 10 सिक्योरिटी खामियां चिन्हित की गई हैं, जिनमें हाई, मीडियम और लो-रिस्क कैटेगरी शामिल है।
Google ने यह भी माना कि अगर इन कमजोरियों को समय रहते पैच न किया जाए, तो यूजर्स के ऐप्स और सिस्टम हमले के लिए खुले रह सकते हैं।
Chrome 144 को तुरंत कैसे अपडेट करें?
अगर आपके सिस्टम पर अपडेट ऑटोमैटिकली नहीं आया है, तो आप मैन्युअली Chrome 144 इंस्टॉल कर सकते हैं:
- अपने कंप्यूटर में Google Chrome खोलें।
- ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- Help पर जाएं और फिर About Google Chrome चुनें।
- यहां Chrome खुद-ब-खुद नया अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करना शुरू कर देगा
- अपडेट पूरा होने के बाद Chrome को Restart करें
- बस इतना करते ही आपका ब्राउजर लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ सुरक्षित हो जाएगा।
Chrome में पाई गई 10 सिक्योरिटी कमजोरियां
Google ने जिन खामियों की पहचान की है, उनकी लिस्ट कुछ इस तरह है:
High Severity (High Risk):
- CVE-2026-0899: V8 JavaScript इंजन में आउट-ऑफ-बाउंड्स मेमोरी एक्सेस
- CVE-2026-0900: V8 इंजन में गलत इम्प्लीमेंटेशन
- CVE-2026-0901: Chromium Blink रेंडरिंग कंपोनेंट में इम्प्लीमेंटेशन एरर
Medium Severity:
- CVE-2026-0902: V8 इंजन में अनुचित इम्प्लीमेंटेशन
- CVE-2026-0903: Downloads में अनट्रस्टेड इनपुट की गलत वैलिडेशन
- CVE-2026-0904: Digital Credentials में सिक्योरिटी UI से जुड़ी खामी
- CVE-2026-0905: Network में पॉलिसी एन्फोर्समेंट की कमी
Low Severity:
- CVE-2026-0906: सिक्योरिटी UI से जुड़ी समस्या
- CVE-2026-0907: Split View में सिक्योरिटी UI इश्यू
- CVE-2026-0908: ANGLE कंपोनेंट में Use-after-free बग
क्यों है यह अपडेट इतना जरूरी?
- इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं
- आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री और पासवर्ड चुरा सकते हैं
- बैंकिंग या ऑफिस से जुड़े डेटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं
- यही वजह है कि Google Chrome 144 अपडेट को टालना भारी पड़ सकता है।
अगर आप Chrome यूजर हैं, तो Chrome 144 अपडेट तुरंत इंस्टॉल करना बेहद जरूरी है। खासतौर पर ऐसे समय में जब ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अटैक तेजी से बढ़ रहे हैं, एक छोटा-सा अपडेट आपके डेटा को बड़े खतरे से बचा सकता है। बेहतर यही है कि आज ही अपना ब्राउज़र अपडेट करें और सुरक्षित इंटरनेट अनुभव सुनिश्चित करें।


Click it and Unblock the Notifications








