Home
News

इस दिन लॉन्च हो सकता है Jio 5G Phone, कीमत होगी सिर्फ...

Google और Jio का सबसे सस्ता 5G मोबाइल 24 जून को लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि रिलायंस एजीएम 2021 की तारीख आखिरकार सामने आ गई है। 44वीं वार्षिक आम बैठक इस महीने के अंत में होने वाली है। कंपनी ने खुलासा किया है कि रिलायंस एजीएम 2021 जो 24 जून को दोपहर 2 बजे होगी। बता दें कि Reliance AGM संभवतः YouTube के माध्यम से लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा जैसा कि पिछले कुछ वर्षों में हुआ है।

इस दिन लॉन्च हो सकता है Jio 5G Phone, कीमत होगी सिर्फ...

पिछले साल की तरह, अपकमिंग रिलायंस एजीएम 2021 में कई घोषणाएं हो सकती है। इसमें कई संभावनाएं है कि गूगल और जियो 5G स्मार्टफोन को लॉंच करेंगे। इस प्रकार पिछले साल की एजीएम को जारी रखते हुए, हम उम्मीद करते हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी कम लागत वाले Jio 5G Phone के लॉन्च की तारीख घोषणा करेंगे।

लॉन्च हो सकता है Google-Jio 5G Mobile?

पिछले साल, Reliance Jio ने घोषणा की कि उसने भारत में Jio 5G Phone लॉन्च के लिए Google के साथ साझेदारी की है। अपकमिंग Jio 5G Phone Android के लिए एक फोर्कड वर्जन पर चलेगा और देश के सबसे सस्ते 5G फोन में से एक होगा।

इस प्रकार रिपोर्टों से पता चला है कि भारत में जियो 5जी फोन की कीमत 2,500 रुपये हो सकती है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक देश के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये है। इस तरह कयास लगाए जा रहे है इस एजीएम में Jio-Google के साथ मिलकर सबसे सस्ते 5G मोबाइल को लॉन्च करेगा।

5जी सर्विस का रोल आउट भी कर सकता है जियो

अंबानी ने दिसंबर में कहा था कि Jio 5G सर्विस 2021 के मध्य तक शुरू हो जाएंगी। इस कारण यही लगता है कि Reliance AGM 2021 में इसको भी रोल आउट किया जा सकता है।

JioBook को भी कर सकता है लॉन्च

Jio 5G फोन और Jio 5G सर्विस के अलावा कंपनी कम कीमत वाले JioBook लैपटॉप की भी घोषणा कर सकती है। मार्च में, JioBook स्पेसिफिकेशन की एक फोटो लीक हुई थी, इस कारण कहा जा सकता है कि इसकी घोषणा भी इस रिलायंस एन्युयल जनरल मीटिंग में की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google-Jio 5G phone can be launched on June 24 as the date of Reliance AGM 2021 is finally revealed. The 44th Annual General Meeting is scheduled to take place later this month. इस प्रकार जियो 5जी फोन को लॉन्च कर सकता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X