Home
News

गूगल स्‍ट्रीट व्‍यू से देख सकेंगे भारतीय स्‍मारकों के अंदर का नजारा

जल्‍द आप गूगल की स्‍ट्रीट व्‍यू सेवा के जरिए भारतीय स्‍मारकों के खूबसूरत नजारों का लुत्‍फ उठा पाएंगे। गूगल आधिकारिकतौर पर कल भारतीय स्‍मारकों के लिए स्‍ट्रीट व्‍यू सेवा लांच करने वाला है। जिसमें भारत के करीब 100 स्‍मारकों को शामिल किया गया है। गूगल ने भारत में स्‍ट्रीट व्‍यू सेवा को पूरे देश में शुरु करना चाहता जिसकी शुरुआत भारत के आईटी हब कहे जाने वाले बैंगलौर से की गई थी।

लेकिन बैंगलोर पुलिस ने गूगल की इस सेवा को शुरु करने पर सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए एतराज जताया था, बैगलोर पुलिस का कहना था स्‍ट्रीट व्‍यू से शहर को खतरा हो सकता है क्‍योंकि बंगलौर काफी संवेदनशील शहर है। जबकि गूगल का कहना था वे सिर्फ उन्‍हीं जगहों की तस्‍वीरें इक्‍ट्ठा कर रहे हैं जो सबसे लिए पहले से उपलब्‍ध हैं। फिलहाल गूगल ने अपनी स्‍ट्रीट व्‍यू सेवा को रोक रखा है।

गूगल स्‍ट्रीट व्‍यू से देख सकेंगे भारतीय स्‍मारकों के अंदर का नजारा

इसकी जगह गूगल भारत के करीब 100 स्‍मारकों को स्‍ट्रीट व्‍यू के दिखाएगा। गूगल ने इसके लिए भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण विभाग और मिनिस्‍ट्री ऑफ कलचरर के साथ एक करार भी किया है। गूगल स्‍मारकों की स्‍ट्रीट व्‍यू सेवा को कुतुब मिनार से शुरु करेगा जो उन 100 भारतीय स्‍मारकों में शामिल है जो स्‍ट्रीट व्‍यू के तहत दिखाए जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X