Home
News

Google लाया एडवांस AI मॉडल, बिना इंसानी मदद के लेगा फैसले

वर्तमान में AI ने पूरी दुनिया पर अपना दबदबा कायम रखा है। इसने गूगल की दुनिया में भी अपना एक अलग और नया मुकाम बनाया है। ऐसे में Google ने अपने यूजर्स के लिए Gemini 2.0 रिलीज कर दिया है। इस नई लॉन्चिंग के बाद अब AI बिना इंसान की मदद लिए खुद के फैसले ले सकता है।

Google की ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, कंपनी ने Gemini 2.0 को इस तरीके से डिजाइन किया है, जो कि मल्टीमोडलिटी (यानी संचार के नए तरीकों से जुड़ना) में अधिक शक्तिशाली है। जानकारी के मुताबिक, जेमिनी 2.0 अब तक का सबसे एडवांस एआई मॉडल है, जिसे भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Google ने लॉन्च किया Gemini 2.0

Gemini 2.0 कैसे करेगा काम?

Google के सीईओ सुंदर पिचई का कहना है कि कंपनी ने दिसंबर 2023 में जेमिनी की फर्स्ट जनरेशन को पेश किया था। वहीं, कंपनी ने इस साल यानी दिसंबर 2024 में इसके सेकंड जनरेशन को लॉन्च किया है। उन्होंने आगे कहा कि अब AI बिना मानवीय हस्तक्षेप के काम करने के लिए तैयार है।

सुंदर पिचई ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि बीते कई सालों में कंपनी ने ऐसे AI टूल को डेवलप किया है, जो कि अपने आसपास की दुनिया को बेहतर तरीके से समझने में सक्षम हैं। साथ ही ये लेटेस्ट वर्जन अभी चुनिंदा डेवलपर्स और टेस्टर्स को ही मिलेगा और इसे जल्द ही गूगल के अन्य प्रोडक्ट में भी इंटीग्रेट किया जाएगा। इसमें सबसे पहले जेमिनी और गूगल सर्च का नंबर आएगा।

Gemini 2.0 Flash की भी होगी लॉन्चिंग

Gemini 2.0 की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने Gemini 2.0 Flash को पेश करने की भी घोषणा की है, जिसे सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह एक एक्सपेरिमेंटल मॉडल होगा। कंपनी अपने यूजर्स के लिए Deep Research फीचर भी रोलआउट किया है।

क्या है Deep Research फीचर?

Deep Research फीचर एक रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर काम करेगा। ये आपकी सर्चिंग को आसान बनाने में मदद करेगा। जी हां, ये एडवांस रीजनिंग और लॉन्ग कॉन्टेक्स का यूज करके सर्च को बेहतर बनाने में सहयोगी होगा। इस फीचर की सहायता से आप जटिल टॉपिक्स पर बेहतर रिसर्च करने में सक्षम होंगे।

ये फीचर इंसान की जगह उन सभी पॉइंट्स को मिलाकर एक अच्छी रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसे नॉर्मली यूजर्स को क्रिएट करने में कठिनाई होती है। बता दें कि यह फीचर Gemini Advanced पर आज से ही उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has released Gemini 2.0 for its users. After this new launch, AI can now take its own decisions without human help.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X