Home
News

अब आप भी कर सकेंगे Google के साथ काम !

By Neha

दिग्गज कंपनी गूगल के साथ काम करने की इच्छा हर यूजर की होती है। अगर आप भी गूगल के लिए कंटेंट लिखना चाहते हैं, तो गूगल के नए फीचर के साथ ऐसा कर सकते हैं। गूगल ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र्स गूगल सर्च रिजल्ट के अंतर्गत आने वाले मूवी और टेलीविजन रिव्यू में अपना योगदान कर सकेंगे। बता दें कि ये खास फीचर गूगल ने सिर्फ इंडिया में लॉन्च किया है।

अब आप भी कर सकेंगे Google के साथ काम !

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स द्वारा गूगल के लिए लिखा गया कंटेंट ऑटोमेटिक फिल्टर्ड होगा। गूगल अपने सर्च रिजल्ट में यूज़र जनरेटेड कंटेंट को शामिल कर रहा है, जिसके बाद उससे संबंधित कंटेंट सर्च करने पर यूजर्स के लिखे रिव्यू भी रिजल्ट में प्रदर्शित होंगे। गूगल पहले भी पोस्ट ऑन गूगल का फीचर लेकर आया था, जिसके साथ लोकल बिज़नेस से जुड़े इवेंट, प्रोडक्ट और सर्विसेज को डायरेक्ट गूगल पर पब्लिश किया जा सकता था।

ये भी देखें- Tech Bulletin: टेक की दुनिया का वीकली अपडेट

अगर आप गूगल के रेस्टोरेंट फीचर के बारे में जानते हैं, तो समझ लीजिए ये काफी हद तक वैसा ही है। गूगल के होटल-रेस्टोरेंट फीचर में यूजर्स किसी होटल की सर्विस, क्वालिटी का रिव्यू लिख सकते हैं। फिल्मों और शो के रिव्यू का ये फीचर उसी तरह का है। फिलहाल ये सिर्फ भारत के लिए है। ये नया फीचर भारत में वेब, मोबाइल और अंग्रेजी में ऐप पर उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google launches crowdsourced movie reviews feature in India. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X