Google ने लॉन्च किया एंड्रॉयड मैसेज का डेस्कटॉप वर्जन, जानें कुछ नए फीचर्स
दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल अपने ग्राहकों को नए-नए प्रोडक्ट और सुविधा प्रदान करती रही है। इसी क्रम में कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया फीचर जारी किया है। दरअसल, गूगल ने एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एंड्रॉयड मैसेज ऐप का डेस्कटॉप वर्जन लॉन्च कर दिया है। जिससे अब आप अपने कंप्यूटर और लैपटॉप से भी लोगों को मैसेज कर सकेंगे और उनके द्वारा भेजे गए मैसेज को रिसीव कर सकेंगे। गूगल ने साफ किया है कि यह नया फीचर अभी जारी हुआ है लेकिन अगले सप्ताह तक सबके लिए उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि इस फीचर का इंतज़ार यूज़र्स को बहुत दिनों से था। मीडिया में इससे जुड़ी लगातार ख़बरें आती रहती थी लेकिन रहस्य से पर्दा नहीं उठ पा रहा था कि गूगल इसे लॉन्च कब करने वाला है। बता दें गूगल के इस फीचर को आप व्हाट्सएप की तरह मान सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
अगर आप भी डेस्कटॉप पर मैसेंजर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने एंड्रॉयड मैसेज के ऐप को अपडेट करें और इसके बाद https://messages.android.com/ पर जाएं। अब आपको क्यूआर कोड स्कैन करने का विकल्प मिलेगा। कोड स्कैन करने के लिए एंड्रॉयड मैसेज ऐप के मीनू बार में जाएं और फिर मोर विकल्प पर क्लिक करके मैसेज फॉर वेब पर क्लिक करके कोड को स्कैन करें।
कुछ नए फीचर्स
यह गूगल की ओर से 'पुश टुवार्ड्स चैट' की दिशा में उठाया गया पहला महत्वपूर्ण कदम है। एंड्रायड मैसेंजर में जो अन्य सुधार किए गए हैं, उसमें अंतर्निहित ग्राफिक्स इंटरचेंज प्रारूप (जीआईएफ) सर्च, अधिक कैरियर्स पर स्मार्ट रिप्लाइज को समर्थन, इन-लाइन लिंक प्रीव्यू और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन मैसेजों के लिए आसान कॉपी/पेस्ट की सुविधा शामिल है।
इसके अलावा गूगल ने Android Messages में चार नए फीचर का भी ऐलान किया है। यह अब इंटीग्रेटेड GIF सपोर्ट के साथ आ रहा है और इसमें आप GIF सर्च भी कर सकते हैं। इसमें यूजर्स कनवर्सेशन में लिंक को प्रिन्यू कर पाएंगे।साथ ही गूगल ने भेजे गए वेरिफिकेशन कोड व पासवर्ड को कॉपी-पेस्ट की सुविधा का भी ऐलान किया है।
इसमें एक “स्मार्ट रिप्लाई” फीचर भी शामिल किया गया है जो पहली बार गूगल Allo के साथ आया था। इस फीचर के जरिए यूजर सीधा पहले से बने कुछ रिप्लाई में से एक को चुन के भेज सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने यूज़र्स से सिफारिश की है कि अगर उन्हें इस फीचर में कोई समस्या आती है तो अपने वाई-फाई नेटवर्क को बंद कर दोबारा शुरू करें। यह फीचर सेल्युलर डेटा पर भी काम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








