Google ने Find My Device Network किया लॉन्च, अब खोए हुए फोन को आसानी से ढूंढे, जानें कैसे करे इस्तेमाल
Google ने एंड्रॉइड (android) डिवाइसेज के लिए अपना Find My Device Network लॉन्च कर दिया है। यह खोए हुए एंड्रॉइड डिवाइसेस को ढूंढने में मददगार साबित होगा। यह नई फैसलिटी यूजर को ऑफलाइन होने पर भी अपने डिवाइस का पता लगाने की परमिशन देगा।
इस फीचर को लाए जानें का ऐलान पिछले साल ही गूगल ने कर दिया था। बता दें, यह फीचर खोए हुए स्मार्टफोन और एक्सेसरीज को ढूंढने लिए सभी एंड्रॉइड यूजर्स के क्राउडसोर्स्ड नेटवर्क का उपयोग करता है। आइए आपको आगे गूगल के इस लेटेस्ट फीचर के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

1 बिलियन से ज्यादा डिवाइसेस के साथ ग्लोबली रोलआउट अपडेट नेटवर्क को ग्लोबल स्तर पर शुरू किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत अमेरिका और कनाडा से हो रही है।
यह इंटरकनेक्टेड सिस्टम भाग लेने वाले डिवाइसेस को खोए हुए डिवाइसेस से खोए हुए स्थान से इंटरनेट का कनेक्शन न होने पर भी सिग्नल रिले करने की अनुमति देता है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यह ऑफलाइन होने पर भी डिवाइसेज का पता लगाने में सक्षम है। यानि कि किसी स्मार्टफोन या एक्सेसरीज को ट्रैक करने के लिए उसे इंटरनेट से कनेक्ट करने की जरूरत अब नहीं है। यहां तक कि, किसी भी डिवाइसेज के चोरी या खो जाने पर यह काफी मददगार साबित हो सकता है।
गूगल के इस नेटवर्क को Google Nest के साथ इंटीग्रेटेड किया जाएगा और एंड्रॉयड फीचर एक रेफ्रेंस प्वाइंट प्राप्त करने के लिए खोए हुए डिवाइस की Nest डिवाइस से करीबी दिखाएगा। उपभोक्ता किसी एक्सेसरीज को अपने किसी खास, दोस्त या फिर परिवार के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
जिससे हर कोई उनकी लोकेशन पर नजर रख सकें। इसके अलावा ब्लूटूथ टैग का इस्तेमाल करके यूजर्स अपने घर की चाबी या फिर टीवी रिमोट को परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। इतना ही नहीं सभी मिलकर एक साथ उस सामान को ढूंढ सकते हैं।
इसके साथ ही गूगल ने प्राइवेसी और डाटा प्रोटेक्शन पर भी ख्याल रखा है। Google का कहना है कि, पर्सनल जानकारी को निजी रखने के लिए नेटवर्क में मल्टी-लेयर प्रोटेक्शन बिल्ट इन है।
Find My Device Network लोकेशन डाटा के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और एक डिवाइस लोकेशन रिपोर्टिंग फीचर के साथ आ रहा है, जो डिवाइस की गैर जरूरी ट्रैकिंग को रोकेगा। बता दें, ऐप एंड्रॉइड 9 या उसके बाद के वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ ही काम करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








