Home
News

Google ने लॉन्च की नई Pixel 4 Series, जानें स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर्स

गूगल ने अपनी Pixel 4 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने अपने Pixel 4 और Pixel 4 XL स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि कंपनी ने अपने नई सीरीज के स्मार्टफोन्स को ड्यूल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कंपनी ने अपने इस नई सीरीज के स्मार्टफोन में किन फीचर्स को ऐड किया है।

Google ने लॉन्च की नई Pixel 4 Series, जानें स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर्स

Pixel 4 और Pixel 4 XL स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने अपने Google Pixel 4 को 5.7-इंच की Full-HD+ OLED डिस्प्ले और Pixel 4 XL को 6.3-inch की OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। बता दें, Pixel 4 स्मार्टफोन 2,800mAh की बैटरी और Pixel 4 XL 3,700mAh की बैटरी के साथ आता है।

हालांकि दोनों ही फोन 18W फास्ट चार्जिंग और वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। साथ ही दोनों ही स्मार्टफोन्स USB Type-C की सुविधा के साथ आते हैं। बता दें, कंपनी ने अपने दोनों ही स्मार्टफोन्स को Qualcomm Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। गूगल की यह नई सीरीज IP68 रेटिंग के साथ आती है जो स्मार्टफोन्स को धूल और पानी से बचाने में मदद करती है।

कैमरा,स्टोरेज और फीचर्स

कंपनी ने अपनी नई Pixel 4 series को तीन कैमरा के साथ लॉन्च किया है, जिसमें दो कैमरा पीछे और एक आगे है। रियर सेटअप में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा दिया गया है। बता दें, Pixel 4 फोन 2x टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। ड्यूल एक्सपोजर कंट्रोल के साथ Live HDR+ फीचर और बेहतर पोट्रेट मोड को भी कंपनी ने अपनी नई सीरीज के स्मार्टफोन्स में शामिल किया है।

फोन में नया नाइट साइट एस्ट्रोफोटोग्राफी मोड भी मिलता है। कंपनी ने अपनी Pixel 4 Series को 6GB तक रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया है। फीचर्स की बात करें तो फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में Wi-Fi, Bluetooth और GPS की सुविधा दी गई है। ऐसे में देखना यह होगा कि यूजर्स को यह स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के बाद कितना पसंद आता है।

हमारे इस आर्टिकल से अगर आपको कोई नई जानकारी मिली तो इस आर्टिकल को जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आप इसी तरह की कोई टेक्निकल टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में जानना चाहते हैं तो हमे कमेंट करके बता सकते हैं। इस तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए आप गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़े रहे। आप हमारे साथ गिज़बॉट हिंदी से फेसबुक पेज के जरिए भी जुड़ सकते हैंऔर इस तरह की सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google has launched its Pixel 4 Series. In this series, the company has launched its Pixel 4 and Pixel 4 XL smartphones. This is the first time that the company has launched its new series of smartphones with a dual rear camera. So let us tell you what features the company has added to its new series of smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X