गूगल ने लांच की वेबसाइट डोमेन सर्विस
क्या आप अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं या फिर ऑनलाइन साइट खोलना चाहते हैं अगर हां तो अब गूगल की नई डोमेन रजिस्ट्रेशन सर्विस की मदद से आप अपने नाम का डोमेन खरीद सकते हैं। इसके लिए गूगल ने डोमेन रजिस्ट्रेशन की बीटा सर्विस शुरु की है जिसमें आप अपनी पसंद का डोमेन नेम सर्च करने के साथ उसे खरीद सकते हैं। गूगल के अनुसार इस समय 55 प्रतिशत ऐसे छोटे व्यापार हैं जिनकी न तो कोई कंपनी है और न ही वेबसाइट।
पढ़ें: 1 घंटे में कैसे सुखाएं अपना गीला फोन ?
इस नई सर्विस की मदद से ऐसे बिजनेस को बढ़ाने के लिए आसान उपाए देगा। इसके लिए गूगल ने कुछ शुरुआती लोगों को ये सर्विस दे कर की है, नई सर्विस की मदद से लोग गूगल में .com, .biz, .org के साथ कई दूसरे डोमेन सर्च करने के साथ खरीद सकेंगे। इसमें अलावा गूगल डोमेल रजिस्ट्रेशन सर्विस की मदद से प्राइवेट रजिस्ट्रेशन, सब डोमेन ट्रांफर और 100 इमेल आईडी जैसी सर्विस देगा।
पढ़ें: एंड्रायड फोन में कैसे टाइप करें हिन्दी एसएमएस

गूगल की नई सर्विस में सिर्फ डोमेन रजिस्ट्रेशन शामिल है इसके अलावा यूजर को होस्टिंग के लिए दूसरी सर्विस लेनी होगी फिलहाल गूगल होस्टिंग से जुड़ी कोई सर्विस नहीं दे रहा है। अपनी नई सर्विस के लिए गूगल ने विक्स, विबली, शॉपीफाई, स्क्वायरस्पेस के साथ पार्टनरशिप की है। जैसा की हम आपको बता चुके हैं गूगल ने अभी इसकी बीटा सर्विस शुरु की है जिसके लिए आपको गूगल इनवाइट की जरूरत पड़ेगी जब ये सर्विस पूरी तरह से शुरु हो जाएगी तो यूजर सालाना पेमेंट के आधार में सर्विस दी जाएगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications