Google Map का नया "COVID Layer" आपको कोरोना वायरस से रखेगा दूर
भारत में कोरोना वायरस हर दिन अपना विकराल रूप दिखा रहा है। ऐसे में अपनी सुरक्षा करने के लिए हम हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। समय-समय पर खुदको सैनेटाइज़ करना, जरुरत ना पड़ने पर बाहर ना जाना, यह हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। भारत सरकार ने सभी के लिए एक ऐप आयोग्य सेतु ऐप जारी किया था जिसकी मदद से आप अपने आप पास के कोरोना संक्रमित लोगों से बच सकते हैं। खबर आ रही है कि अब गूगल मैप लोगों को रास्ता दिखाने के अलावा भी अपने ऐप पर एक मददगार फीचर जोड़ रहा है।
'COVID Layer'क्या है...?
गूगल के इस नए फीचर को गूगल ने 'COVID Layer' का नाम दिया है। गूगल ने बताया कि आप इस फीचर के साथ अपने आस पास के इलाकों में कोरोना संक्रमित लोगों के बारें में जान सकेंगे और फैसला ले सकेंगे कि आपको बाहर जाना है या नहीं। कोरोना आए दिन देश में बढ़ता जा रहा है और यह थमने का नाम भी नहीं ले रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल कंपनी ने यूजर्स के लिए इस फीचर को एंड्रॉयड और आइओएस दोनों के लिए पेश किया है।
कैसे करेगा COVID Layer काम...?
गूगल कंपनी ने अपने ब्लॉगपोस्ट में बताया कि ऐप खोलते ही नया फीचर आपको डेटा पेश करेगा। फीचर में लेयर बटन दाई तरफ कोने में दिया गया है वहीं उसपर टैप करते हुए आपको कोरोना से जुड़ी जानकारियां मिल जाएगी। इस फीचर के जरिए आप किसी भी एरिया लोगों पर सात-दिन के नए कोविद मामलों का औसत दिखाया जाएगा। वहीं आपको एक लेबल दिखाई देगा जो बताएगा कि इस एरिया में कोरोना के मामले ऊपर जा रहे हैं या नीचे। गूगल ने अपने यूजर्स को अच्छे से समझाने के लिए फीचर में कलर कोडिग का भी इस्तेमाल किया है।
कोविड-19 का डेटा होगा इक्ट्ठा
इस फीचर में Google अलग-अलग स्रोतों से कोविड -19 मामलों के बारें में दिया गया डेटा इकट्ठा करके आपको पेश करेगा जिसमें जॉन्स हॉपकिन्स, न्यूयॉर्क टाइम्स और विकिपीडिया जैसे स्रोत शामिल हैं। आपको बता दें कि यह सभी स्रोत जनस्वास्थ्य जैसे World Health Organization, Government Health Ministries और लोकल आस-पास के अस्पतालों में डेटा इकट्ठा करते हैं। गूगल मैप लगभग सभी स्मार्टफोन्स पर पहले से ही मौजूद होता है, नया फीचर जुड़ने के बाद यह हम सभी के लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकता है और कोरोना जैसी महामारी को फैलने से भी रोक सकता है।
गूगल मैप में नाइट और फूड शेल्टर्स को किया गया लिस्ट
इसके अलावा गूगल मैप ने अपने ऐप में भारत के कई शहरों के फूल शेल्टर और नाइट शेल्टर यानि रैन बसेरों को लिस्ट किया है। इसकी वजह से ऐसे लोगों को मदद मिलेगी, जो इस वक्त लॉकडाउन की वजह से कहीं किसी रास्ते में फंसे हुए हैं। वो गूगल मैप्स की मदद से अपने आस-पास के फूड शेल्टर और नाइट शेल्टर में जा सकते हैं। इस सेवा की मदद से अपने नजदीकी फूड या नाइट शेलटर तक आसानी से पहुंच पाएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ अपने फोन में गूगल मैप्स रखने की जरूरत है। उसके बाद आप उसमें अपने आसपास के फूड या नाइट शेल्टर्स को सर्च करके उसमें लोकेशन की मदद से जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








