Home
News

Google Map पर आया मजेदार फीचर, ऐसे करेगा काम

By Neha Kashyap

अगर आप भी रास्ते खोजने के लिए गूगल मैप का सहारा लेते हैं, तो खुश हो जाइए, क्योंकि गूगल मैप पर एक नया फीचर पेश किया गया है। रास्ता खोजने कि लिए जब भी आप गूगल मैप ऑन करते हैं, तो आपको ब्लू कलर का एरो दिखाई देता होगा। गूगल ने इस एरो पर कई ऑप्शन जोड़े हैं। इन ऑप्शन में रेड सेडान, ग्रीन पिकअप और ग्रीन मिनीवैन दी गई है। यूजर्स ब्लू कलर के एरो की जगह कोई भी व्हीकल चुन सकते हैं।

Google Map पर आया मजेदार फीचर, ऐसे करेगा काम

अगर आप सोच रहे हैं कि ये नया ऑप्शन कैसे काम करेगा, तो इसके लिए आपको सबसे पहले खुद की लोकेशन ऑन करनी होगी। इसके बाद वो डेस्टिनेशन डालें, जहां आप जाना चाहते हैं। डेस्टिनेशन सेट करने के बाद आपको एक छोटा सा ब्लू कलर का एरो नजर आएगा।

How to use Google Map Without Internet ? (Hindi)

इस एरो की जगह आप दिए गए ऑप्शनल व्हीकल जैसे रेड सेडान, ग्रीन पिकअप और ग्रीन मिनीवैन में से कोई भी अपनी पसंद का व्हीकल चुन सकते हैं। इसके साथ आप वॉयस नेविगेशन को भी ऑन कर सकते हैं।

Google Map पर आया मजेदार फीचर, ऐसे करेगा काम

बीते शनिवार को कंपनी ने अपने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। यूएक्स इंजीनियर मुनीश डबास ने इस फीचर की बारे ट्वीट करके बताया कि गूगल मैप पर नया फीचर पेश किया गया है। हालांकि ये फीचर फिलहाल आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे एंड्रॉइड और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा।

बता दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने गूगल मैप पर सुपर मारियो फीचर पेश किया था। इस फीचर में ब्लू एरो की जगह मारियो राइड करता नजर आता है। ये व्हीकल फीचर भी ठीक ऐसे की काम करेगा। गूगल मैप का ये अपडेट एंड्रॉयड व आईओएस दोनों यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Maps has rolled out Vehicle Icon in Driving Navigation for ios users to reach their destination.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X