Home
News

Google Maps पर आया बाइक मोड, अब टू व्हीलर्स रूट भी आएंगे नजर

By Neha

Google Maps लगातार नए फीचर्स के साथ अपडेट हो रहा है। गूगल मैप पर मोटरसाइकिल मोड फीचर आया है। इस फीचर की मदद से टू-व्हीलर यूजर्स को काफी सुविधा मिलने वाली है। इस फीचर को मोटरसाइकिल मोड नाम दिया गया है, जिसमें बाईकर्स को अब टू व्हीलर्स रूट अलग से नजर आएंगे। पहले गूगल मैप सिर्फ 4 व्हीलर रास्ते ही बताता था, लेकिन अब मैप पर वो रास्ते भी नजर आएंगे, जो सिर्फ टू व्हीलर्स के लिए ही उपलब्ध होंगे। बता दें इस फीचर को भारत में खासतौर पर पेश किया गया है, जहां बाइक्स का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

Google Maps पर आया बाइक मोड, अब टू व्हीलर्स रूट भी आएंगे नजर

Google मैप में बाइक वाले रूट को ETA (एस्टीमेट टाइम ऑफ़ अराइवल) दिखाएगा, जो कि बाईकर्स के लिए बेस्ट होंगे। बाइकर्स रूट का ये डेटा बाइकर्स से लिया गया है, जिसमें ऐसे रास्तों को चुनाव किया गया है, जहां बाइकर्स ज्यादा अच्छे तरीके से ड्राइव कर सकते हैं। ये फीचर से बाइकर्स को समय और ईधन दोनों बचाने में फायदेमंद होगा।

गूगल मैप्स का मोटरसाइकिल मोड की भारत जैसे सभी देशों को जरूरत हैं, जहां कई रस्ते ऐसे हैं, जो फोर व्हीलर्स के हिसाब से ठीक नहीं होते हैं, लेकिन ऐसे रास्तों पर बाइक अच्छे तरीके से चलाई जा सकती है। अगर आप भी बाइक से घूमना पसंद करते हैं, तो ये फीचर आपके लिए बेहद उपयोगी है। कंपनी ने इस फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

अगर आपको अभी तक ये अपडेट नहीं मिला है, तो Google मैप्स एंड्राइड ऐप का 9.67.1 वर्जन इंस्टॉल करें। अपडेट के बाद ये फीचर वॉक एंड ड्राइव ऑप्शन के साथ नजर आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Maps Motorcycle mode is a boon for bikers in India. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X