Home
News

ज़ूम के बाद अब गूगल मीट में भी आया हैंड रेज फीचर, ऐसे होगा इस्तेमाल

गूगल ने अपनी गूगल मीट सर्विस के लिए अब एक नया फीचर लॉन्च किया है। जिसके तहत यूजर्स अब वर्चुअली अपना हाथ खड़ा कर सकते हैं। यूज़र्स को रेज हैंड का आइकॉन स्क्रीन के बॉटम में नजर आएगा। अगर मीटिंग के दौरान एक से ज़्यादा मेंबर्स अपना हैंड रेज करते हैं तो मॉडरेटर को हाथ खड़े का क्रम नज़र आएगा जिसके मुताबिक वे मेंबर्स को संबोधित कर सकेंगे।

ज़ूम के बाद अब गूगल मीट में भी आया हैंड रेज फीचर, ऐसे होगा इस्तेमाल

गूगल पर आया हैंड रेज

अगर कोई भी प्रतिभागी हैंड रेज करता है तो इसके बाद स्क्रीन पर Lower Hand बटन दिखाई देगा। जिसको टैप करके वे वर्चुअली हाथ नीचा कर सकते हैं। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी सार्वजनिक की। म़ॉडरेटर के पास प्रतिभागियों के हाथ नीचे कराने का ऑप्शन होगा, ऐसे में अगर वो आपका हाथ नीचे करता है तो आपको नोटिफिकेशन प्राप्त होगा।

अब हैंड रेज कर रखें अपनी बात

जब भी मीटिंग में अपना हाथ उठाता है तो मीटिंग के सभी मेंबर्स को इसके लिए नोटिफिकेशन मिल जाएगा। यह फीचर योग्य एंड्रॉयड, आईओएस और वेब यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। फीचर को रोलआउट तो कर दिया जा चुका है लेकिन सभी यूज़र्स तक इसे पहुंचने में दो हफ्ते लगेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल मीट का कॉम्पिटिटर ज़ूम पहले ही इस फीचर को उपलब्ध करा चुका है।

जब भी मेंबर गूगल मीट पर हैंड रेज के आइकॉन को प्रेस करता है तो मीटिंग मॉडरेटर को हाथ का आइकन वीडियो प्रीव्यू पर नज़र आ जाएगा। वहीं, अगर मॉडरेटर गूगल मीट के टैब पर ना होकर किसी दूसरे टैब पर होगा तो भी उसे सांउड नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

बता दें कि इस फीचर को पर्सनल गूगल अकाउंट, वर्कप्लेस बिजनेस स्टार्टर प्लान और जी सूट बेसिक कस्टरमर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। ये वर्कस्पेस एसेंशियल्स, बिजनेस स्टैंडर्ड, बिजनेस प्लस, एंटरप्राइज एसेंशियल, एंटरप्राइज स्टैंडर्ड, एंटरप्राइज प्लस के साथ-साथ जी सूट बिजनेस, एजुकेशन, एंटरप्राइज फॉर एजुकेशन और नॉन-प्रॉफिट प्लान वाले यूजर्स के लिए एवेलेबल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Meet has introduced a feature will let participants virtually raise their hand in meetings to ask questions or indicate that they want to speak. The feature comes in the form of a Raise Hand button located on the bottom of the screen during a meeting.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X