Google जल्द लॉन्च कर सकता है Nano Banana 2 Flash AI टूल, फ्री यूजर्स को मिलेगा बड़ा तोहफा!
Google अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पोर्टफोलियो को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही इमेज जनरेशन और एडिटिंग के लिए अपना नया मॉडल Nano Banana 2 Flash लॉन्च कर सकती है। यह नया टूल मौजूदा Flash मॉडल का अगला वर्जन होगा, जिसे खासतौर पर सुपर-फास्ट स्पीड और कम डेटा खपत के लिए डिजाइन किया गया है।

फ्री यूजर्स के लिए खुशखबरी?
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि Google इस बार फ्री-टीयर यूजर्स पर मेहरबान हो सकता है। इससे पहले आया Nano Banana Pro मॉडल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं था, लेकिन उम्मीद है कि Nano Banana 2 Flash को आम यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा। हालांकि, Google ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख की पुष्टि नहीं की है।
कोडनेम 'Mayo' से हुआ खुलासा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, Gemini ऐप के कोड में इस नए मॉडल के संकेत मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी के इंटरनल कोडिंग में Pro मॉडल का नाम 'Ketchup' (केचप) था, जबकि इस नए आने वाले Flash मॉडल का कोडनेम 'Mayo' (मेयो) रखा गया है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने यह दावा भी किया है कि उन्हें इस टूल का अर्ली एक्सेस मिल चुका है।
तकनीकी रूप से Google Nano Banana 2 Flash का फोकस लो-लेटेंसी परफॉर्मेंस पर होगा। आसान भाषा में कहें तो, यह टूल बहुत ही कम समय में इमेज जनरेट करेगा। इसका फायदा डेवलपर्स को भी मिलेगा क्योंकि इससे API की लागत कम हो सकती है।
NotebookLM में भी दिखेगा बदलाव इस नए अपडेट का फायदा NotebookLM यूजर्स को भी मिलने की संभावना है। फिलहाल, वहां स्टाइल-बेस्ड इमेज जनरेशन के लिए Pro सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है, लेकिन अगर Flash मॉडल फ्री यूजर्स के लिए आता है, तो वे भी एडवांस्ड फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, फ्री वर्जन में इमेज जनरेशन की कुछ सीमाएं हो सकती हैं।
सोशल मीडिया पर लीक हुई कुछ तस्वीरें यह इशारा कर रही हैं कि इस Flash मॉडल की क्वालिटी और महंगे Pro मॉडल की क्वालिटी में अब बहुत ज्यादा अंतर नहीं रह गया है।


Click it and Unblock the Notifications








