गूगल ने एशिया में खोले दो नए डेटा सेंटर
गूगल ने एशिया में अपने दो नए डेटा सेंटर खोले हैं, दुनिया में तेजी से बढ़ते मोबाइल यूजरों को देखते हुए गूगल ने नए डेटा सेंटर ओपेन किए हैं, गूगल को उम्मीद है 2014 तक एशिया पेसेफिक के मोबाइल यूजरों में 68 प्रतिशत तक की बढोत्तरी होगी। टेक रिर्सच कंपनी एनालाइसेस मैसन का कहना है कंपनियों ज्यादा तक अपने डेटा सेंटर ऐसी जगह खोल रही हैं जहां के कंज्यूमर को उसकी जरूरत है ताकि इससे डेटा की स्पीड अच्छी रहे।
गूगल डेटा सेंटर के वाइस प्रेसिडेंट जो कावा ने अपने एक बयान में कहा कि ताइवान में डेटा सेंटर खोलने का सबसे बड़ा कारण वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर है, ताइवान में गूगल के डेटा सेंटर पर करीब 600 मिलियन डॉलर का खर्च आया है वहीं सिंगापुर के डेटा सेंटर पर गूगल ने 120 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। गूगल अपना अगला डेटा सेंटर हांग कांग में खोलने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है।
Google data centre, Taiwan
ताइवान में बना गूगल का नया डेटा सेंटर
Singapore Data centre
सिंगापुर में बना गूगल का नया डेटा सेंटर
Google data centre, Taiwan
ताइवान में बना गूगल का नया डेटा सेंटर
Singapore Data centre
सिंगापुर में बना गूगल का नया डेटा सेंटर
Singapore Data centre
सिंगापुर में बना गूगल का नया डेटा सेंटर
Google data centre, Taiwan
ताइवान में बना गूगल का नया डेटा सेंटर
ताइवान, हांगकांग और सिंगापुर ग्लोबल टेक कंपनियों के बीच काफी पॉपुलर हैं, इन देशों के कानून और फाइबर ब्राडब्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मजबूत है जो डेटा सेंटर को आपरेट करने के लिए अनूकूल हैं। गूगल के अलावा एप्पल इंक, अमेजन डॉट कॉम, माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने भी सिंगापुर, हांगकांग और टोक्यो में अपने डेटा बनाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








