Home
News

GOOGLE PAY में जुड़े कई खास फीचर्स, खाना ऑर्डर करने के साथ-साथ होंगे बहुत सारे काम

गूगल समय समय पर अपने यूज़र्स को बेहतरीन सर्विस देने के लिए बदलाव करता है। हाल ही में गूगल ने जीमेल में कई बदलाव किए थे। वहीं एंंड्रॉयड में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। इस कड़ी में गूगल ने अब अपनी पेमेंट ऐप गूगल पे को रिडिजाइन किया है। यानि इसे एक नए कलेवर के साथ पेश किया है। आज हम आपको बताएंगे कि गूगल पे में क्या बदलाव हुए हैं।

गूगल पे में हुए कई बदलाव

गूगल पे में हुए कई बदलाव

जानकारी हो कि गूगल ने हाल ही में गूगल पे के लोगो को बदला था। कंपनी ने नए लोगो को अपनी ऐप में भी शामिल किया है। अब गूगल पे का नया वर्जन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए एवेलेबल है। गौर करें कि फिलहाल ये वर्जन सिर्फ अमेरिका में ही जारी किया गया है। इंडियन मार्केट में इसे बदले लोगो के साथ कुछ नए फीचर्स को भी एड किया गया है। हालांकि इंडिया में अभी पूरी तरह से गूगल ऐप को नए डिजाइन के साथ पेश नहीं किया गया है।

अब गूगल पे से करें खाना ऑर्डर

अब गूगल पे से करें खाना ऑर्डर

गूगल ने अपनी पेमेंट ऐप गूगल पे में इटिंग सर्विस को एड किया है। अमेरिकी यूज़र्स गूगल पे के ज़रिए अब खाना ऑर्डर कर सकें। साथ ही इसमें बिल स्प्लिट का भी फीचर ऐड किया गया है। यानि अब यूजर्स गूगल पे में मनी ट्रांसफर के साथ साथ अपनी बिल पर डिवाइड कर सकेंगे।

गूगल पे का कंप्लीट पैकेज

गूगल पे का कंप्लीट पैकेज

गूगल पे को एक कम्पलीट पैकेज बनाने के लिए इसमें रेंट, फुड बिल और दूसरे एक्स्पेंसेज के लिए ग्रुप बना कर भी बिल बांटने की सुविधा दी है। इसके पेमेंट फीचर का भी डिजाइन बदला गया है और अमेरिका में कंपनी ने पेट्रोल पंप्स से भी इसके लिए पार्टनरशिप की है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह 30 हजार लोकेशन पर उपलब्ध होगा।

PLEX बैंकिंग सर्विस लॉन्च होगी

PLEX बैंकिंग सर्विस लॉन्च होगी

इनके अलावा ऐप पर एक्सप्लोर टैब भी देखने को मिलेगा। जिसकी मदद से यूजर्स अपने आसपास की बेहतरीन डील्स जान सकेंगे। साथ ही इन साइट फीचर भी नया है, जिसकी मदद से पेमेंट बिहैवियर के बारे में पता चलेगा। गूगल अगले साल तक PLEX बैंकिंग सर्विस लॉन्च करने की योजना में है। इसके तहत बैंक्स को भी गूगल पे की सर्विस दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
From time to time, Google makes changes to provide great service to its users. Recently Google made many changes in Gmail. At the same time, there are also many changes in Android. In this episode, Google has now redesigned its payment app Google Pay. Today we will tell you what changes have been made in Google Pay.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X