अगर Google Photos में चाहिए ज्यादा स्टोरेज तो ये है पेड प्लान्स
आज से Google Photos का अनलिमिटेड या कहें तो फ्री स्टोरेज वाला फीचर बंद हो रहा है। इससे बहुत से लोगों को निराशा झेलनी पड़ेगी क्योंकि अब गूगल फोटो क लिए आपको सिर्फ 15 GB का ही फ्री डेटा मिलेगा। लेकिन यदि आप और अधिक स्टोरेज चाहते है, तो अब आपको पेड प्लान खरीदने की जरूरत होगी।

इस तरह आज से गूगल फोटोज में 15 जीबी का ही स्टोरेज मिलेगा। साथ ही अब Google ने इसके लिए प्लान भी घोषित कर दिये है। यदि आप भी 15 जीबी से ज्यादा स्टोरेज चाहते है तो नीचे बताए गए प्लान में से कोई सेलेक्ट कर सकते है।
Google Photos के लिए है ये है पेड प्लान्स
यदि आपको लगता है कि गूगल फ़ोटो में स्टोर की गयी सभी फ़ोटो यादगार हैं और आप उन्हें हमेशा अपने साथ रखना चाहते हैं, और आपके पास्स गूगल फोटो में स्टोरेज नहीं है तो आपको Google Photos Paid Plans के बारे में सोचना चाहिए। तो आइए जानते है पेड प्लान्स के बारे में।
100GB स्टोरेज प्लान
Google द्वारा 100GB बेस स्टोरेज प्लान को को खरीदने के लिए 130 रुपये प्रति माह और 1300 रुपये सालाना भरना होगा। इस प्लान के तहत, यूजर्स को 100GB स्टोरेज, एक्स्ट्रा मेम्बर बेनीफिट, परिवार के मेंबर्स को जोड़ने का ऑप्शन और Google एक्सपर्ट से एक्सेस करने की सुविधा मिलती है।
200GB स्टोरेज प्लान
200GB स्टोरेज प्लान की कीमत 210 रुपये प्रति माह और एक साल के लिए 2100 रुपये है। इस सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत, यूजर्स को 200 जीबी स्टोरेज, एक्स्ट्रा मेम्बर बेनीफिट, परिवार के मेंबर्स को जोड़ने का ऑप्शन और Google एक्सपर्ट से एक्सेस करने की सुविधा मिलती है।
2TB स्टोरेज प्लान
Google द्वारा 2TB स्टोरेज प्लान 650 रुपये प्रति माह और 6500 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 2TB स्टोरेज, एक्स्ट्रा मेम्बर बेनीफिट, परिवार के मेंबर्स को जोड़ने का ऑप्शन और Google एक्सपर्ट से एक्सेस करने की सुविधा मिलती है।
इस प्रकार आप अपने अनुसार जो सही प्लान रहे उसको खरीदकर अपने पुराने और नए फ़ोटोज़ को स्टोर कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications