Home
News

सबसे सस्ता Google Pixel 10: बेस्ट एंड्रॉइड एक्सपीरियंस और अपग्रेडेड कैमरा; क्या है 'वैल्यू फॉर मनी' फोन

Google ने अपनी नई Pixel 10 सीरीज लॉन्च कर दी है, और इस लाइनअप में Google Pixel 10 सबसे सस्ता मॉडल है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस, गूगल का फ्लैगशिप कैमरा सिस्टम और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं लेकिन बजट में।

ऐसे में सवाल है कि गूगल पिक्सल 10 मार्केट में आ तो गया है, लेकिन क्या पुराने वाले पिक्सल 9 से इसमें कुछ अलग भी है या नहीं... चलिए कुछ प्वाइंट्स में समझते हैं।

सबसे सस्ता Google Pixel 10, क्या है 'वैल्यू फॉर मनी' फोन

1. एंड्रॉइड एक्सपीरियंस: प्योअर और फास्ट

Google Pixel 10 में मिलेगा Android 16 का आउट-ऑफ-द-बॉक्स सपोर्ट। गूगल 7 साल के अपडेट्स का वादा कर रहा है। यानी यह फोन लंबे समय तक लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच और नए फीचर्स के साथ अपडेटेड रहेगा। दूसरे ब्रांड्स के मुकाबले पिक्सल का यह सबसे बड़ा फायदा है।

2. कैमरा: पहले से ज्यादा पावरफुल

गूगल ने Pixel 10 में 48MP का नया प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह लो-लाइट फोटोग्राफी और नाइटसाइट मोड में पहले से ज्यादा क्लियर रिजल्ट देगा। इसके अलावा AI-बेस्ड मैजिक एडिट, बेस्ट टेक, और वीडियो एन्हांस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। पिक्सल 10 में 13MP का अल्ट्रावाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP डुअल पीडी कैमरा दिया गया है। Pixel 9 की तुलना में Pixel 10 में लो-लाइट और वीडियो क्वालिटी में 30% तक सुधार किया गया है।

सबसे सस्ता Google Pixel 10, क्या है 'वैल्यू फॉर मनी' फोन

3. क्या है 'वैल्यू फॉर मनी'

कीमत: Pixel 10 की शुरुआती कीमत कंपनी ने Pixel 10 Pro और XL से काफी कम रखी है, जिससे यह सबसे बजट-फ्रेंडली Pixel 10 सीरीज फोन बन गया है। इसके एकमात्र 256GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये तय की गई है।

डिजाइन और बिल्ड: प्रीमियम मेटल-ग्लास डिजाइन और हल्का वजन। इसमें Indigo, Frost, Lemongrass और
Obsidian जैसे चार कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। फोन को IP68 की डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली हुई है।

परफॉर्मेंस: लेटेस्ट Google Tensor G5 चिपसेट के साथ स्मूद मल्टीटास्किंग और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी मिल रही है।

बैटरी और चार्जिंग- लेटेस्ट Google Pixel 10 में 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,970mAh की बैटरी लगाई गई है। ये 15W तक Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। साथ ही Pixel Snap एक्सेसरीज के साथ कम्पैटिबल है। हैंडसेट में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर कूलिंग चेंबर है।

4. क्यों खरीदें Pixel 10?

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें मिले बेस्ट एंड्रॉइड एक्सपीरियंस, भरोसेमंद अपडेट्स, और गूगल का दमदार कैमरा सिस्टम वो भी बजट में, तो Pixel 10 आपके लिए सबसे 'वैल्यू फॉर मनी' डिवाइस साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X