ब्लास्ट हो गया Google Pixel फोन, फटी रह गई यूट्यूबर की आँखें, उड़ने लगा धूआं!
टेक जगत में इस वक्त Google के नए Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोन की चर्चा हर जगह हो रही है, लेकिन इस बार वजह कोई फीचर नहीं बल्कि एक ब्लास्ट है। दरअसल, मशहूर यूट्यूबर JerryRigEverything के ड्युरेबिलिटी टेस्ट के दौरान यह नया फोल्डेबल फोन लाइव टेस्टिंग में ही फट गया।
Zack ने अपने वीडियो में कहा कि मेरे अब तक के सभी स्मार्टफोन टेस्ट में ऐसा कभी नहीं हुआ। यह पहला फोन है जो वाकई में फट गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन बेंड टेस्ट के दौरान एंटेना लाइन के पास से टूट गया और फिर अचानक बैटरी में विस्फोट हो गया।

Google की तीसरी बड़ी नाकामी
Google Pixel Fold सीरीज की यह तीसरी बड़ी नाकामी बताई जा रही है। Zack ने पहले भी Pixel Fold और Pixel 9 Pro Fold को "catastrophic failure" यानी पूरी तरह फेल करार दिया था। उनका कहना है कि Google ने बार-बार एंटेना लाइन को उसी कमजोर हिस्से में रखा, जिससे फोन आसानी से टूट जाता है।
Zack ने कहा, "मैंने सोचा था Google ने पिछली गलतियों से सीखा होगा, लेकिन Pixel 10 Pro Fold तो और भी कमजोर निकला और अब तो फट भी गया।"
यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने Google को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने Google के पुराने पोस्ट "Doesn't fold under pressure" को शेयर करते हुए लिखा कि अब यह फोन सचमुच फोल्ड होकर फट गया। टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक का सबसे कमजोर फोल्डेबल स्मार्टफोन साबित हुआ है।
Google Pixel 10 Pro Fold में 7.6 इंच की LTPO OLED फोल्डेबल इनर स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा इसमें 6.2 इंच की OLED कवर डिस्प्ले भी है, जो HDR10+ सपोर्ट करती है। फोन में Google का खुद का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो इसे स्मूद परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है। इसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए 10.8MP (कवर डिस्प्ले पर) और 8MP (इनर स्क्रीन पर) कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








