Google Pixel 10 Pro Fold Vs Samsung Galaxy Z Fold 7: कौन है असली फोल्डेबल किंग, 7 प्वाइंट में समझें
फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में गूगल ने अपना नया Pixel 10 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। यह फोन सीधे टक्कर देता है Samsung Galaxy Z Fold 7 को, जिसे फोल्डेबल सेगमेंट का बादशाह माना जाता है। दोनों की कीमतें लगभग बराबर हैं, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस में फर्क है। आइए जानते हैं किस फोन में ज्यादा दम है।

1. कीमत में मामूली अंतर
भारतीय बाजार में Pixel 10 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये रखी गई है। यह 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कीमत के मामले में दोनों फोन लगभग बराबर हैं, हालांकि गूगल का मॉडल थोड़ा सस्ता है।
2. डिजाइन: कौन ज्यादा प्रीमियम?
Pixel 10 Pro Fold फोल्ड होने पर 10.8mm और अनफोल्ड होने पर 5.2mm मोटा है। इसमें पतले बेजल, सेंटर पंच-होल कैमरा और रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 फोल्ड होने पर 8.9mm और अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.2mm मोटा है। इसमें सुपर थिन हिंज और क्लीन बैक पैनल के साथ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलता है। डिजाइन और स्लिमनेस के मामले में Samsung ज्यादा प्रीमियम फील देता है।
3. कैमरा: कौन है फोटोग्राफी का मास्टर?
Pixel 10 Pro Fold में 48MP प्राइमरी सेंसर (OIS), 10.8MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम) और 10.5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। साथ ही 10MP कवर और 10MP इनर सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Galaxy Z Fold 7 में 200MP प्राइमरी कैमरा है, जो डिटेलिंग और शार्पनेस में Pixel से कहीं बेहतर है। इसके अलावा इसमें 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फ्रंट और कवर दोनों पर 10MP कैमरा मौजूद है। कैमरे के मामले में Samsung ने एक बार फिर बाजी मारी है।
4. डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Pixel 10 Pro Fold में 6.4-इंच कवर और 8-इंच का LTPO OLED मेन डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें गूगल का अपना Tensor G5 प्रोसेसर, 16GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 में 6.5-इंच कवर और 8-इंच AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 2600 nits ब्राइटनेस तक जाता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। परफॉर्मेंस के मामले में Snapdragon चिप Pixel के Tensor प्रोसेसर से ज्यादा पावरफुल है।
5. बैटरी और चार्जिंग
Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh बैटरी है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Galaxy Z Fold 7 में 4400mAh बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है। बैटरी और चार्जिंग में Pixel थोड़ा आगे है।
6. सॉफ्टवेयर सपोर्ट
दोनों ही स्मार्टफोन Android 16 पर चलते हैं और 7 बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा करते हैं। Pixel में स्टॉक एंड्रॉयड का क्लीन एक्सपीरियंस मिलता है, जबकि Samsung One UI 8 के जरिए ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑफर करता है।
7. वर्डिक्ट: किसे खरीदना सही रहेगा?
अगर आपका फोकस सुपरफास्ट परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी है तो Samsung Galaxy Z Fold 7 आपके लिए सही विकल्प है। वहीं अगर आप लंबी बैटरी, ज्यादा RAM और गूगल का क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Google Pixel 10 Pro Fold बेहतर साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








