Google Pixel 10 Pro का डिजाइन आया सामने, मिल सकती हैं ये तगड़ी खूबियां!
Google अगले महीने अपना बड़ा Made by Google इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपनी नई Pixel 10 सीरीज लॉन्च करेगी। इस सीरीज में Pixel 10 और Pixel 10 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे।
लॉन्च से पहले ही Google ने Pixel 10 Pro की एक झलक साझा कर दी है, जिसमें यह ग्रे-ब्लू रंग में नजर आता है। इसका डिजाइन काफी हद तक Pixel 9 जैसा है, जिसमें एक पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल, तीन कैमरा सेंसर, फ्लैश और एक तापमान सेंसर शामिल है।

मिलेगा एक खास ऑफर
Google ने इस सीरीज के लिए एक एक्सक्लूसिव ऑफर की भी घोषणा की है। जो भी यूजर 19 अगस्त दोपहर 12:30 बजे तक Google Store पर साइन अप करेगा, उसे प्री-ऑर्डर शुरू होने के बाद खास ऑफर मिलेगा। यह ऑफर डिस्काउंट या फ्री एक्सेसरीज के रूप में हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है।
Pixel 10 में 6.3 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आएगी। यह फोन Google के नए Tensor G5 चिपसेट से लैस होगा, जिसमें 12GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन हो सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
इसमें 4,970mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 29W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप में इस बार टेलीफोटो लेंस जोड़ा जा सकता है, जबकि अल्ट्रावाइड कैमरा 48MP से घटाकर 12MP किया जा सकता है।
Pixel 10 Pro की बात करें तो इसमें भी 6.3 इंच की डिस्प्ले और Tensor G5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके कैमरा फीचर्स में 50MP का प्राइमरी, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं, जिसमें 5x ऑप्टिकल जूम भी होगा। इसके अलावा इसमें 42MP का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है।
Google का यह इवेंट 20 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें सभी जानकारी और कीमतों से पर्दा उठाया जाएगा। स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए यह सीरीज बेहद खास साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








