Google Pixel 10 Pro पर 12550 रुपये की छूट, Amazon पर है कमाल की डील
अगर आप नए स्मार्टफोन पर अपग्रेड करने का लंबे वक्त से प्लान कर रहे हैं तो यह बेहतरीन मौका हो सकता है। Google Pixel 10 Pro पर शानदार डील ऑफर की जा रही है। गूगल के लेटेस्ट फ्लैगशिप में दमदार स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। अमेजन इस पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
अगर अभी इस फोन की खरीदारी कर ली जाए तो हजारों रुपये की सेविंग हो सकती है। इस पर कितने रुपये का छूट मिल रही है और इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं फुल डिटेल...

अमेजन पर क्या है डील?
Google Pixel 10 Pro की कीमत लॉन्च के वक्त 1,09,999 रुपये थी, लेकिन अब यह 98,940 रुपये में शॉपिंग साइट अमेजन पर लिस्ट किया गया है। यानी इस पर सीधे ही 11,059 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फेडरल स्कैपिया क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल रहा है।
इसके अलावा 44,300 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। मसलन, इस डील में कई सारे फायदे छिपे हुए हैं। अगर आपको पैसे बचाने हैं तो इस डील को तुरंत लपक लेने में ही भलाई है।
Google Pixel 10 Pro स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
गूगल पिक्सल 10 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली 6.3-inch LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिला हुआ है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Tensor G5 चिप लगी है। फोन में 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,870 mAh की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 48MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 42MP का कैमरा मिल रहा है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको जल्दी करनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








