Home
News

Google Pixel 10 Pro vs Pixel 9 Pro: किस पिक्सल फोन पर लगाएं दांव, किसमें ज्यादा फायदा?

Google के Pixel Pro फोन हमेशा कैमरा, सॉफ्टवेयर और AI के दम पर अपनी अलग पहचान बनाते आए हैं। Pixel 9 Pro पहले ही प्रीमियम Android सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना चुका है। वहीं, कुछ दिन पहले मार्केट में Pixel 10 Pro आया था, जो कई बड़े अपग्रेड से लैस है।

ऐसे में अगर 2026 के शुरुआत में इन दोनों में से किसी एक फोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन कन्फ्यूजन के चक्कर में तय नहीं कर पा रहे हैं कि किसे खरीदा जाए। तो हम यहां इस दुविधा को दूर कर रहे हैं।

Google Pixel 10 Pro vs Pixel 9 Pro दोनों में कौन है पावरफुल?
-

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Google Pixel 10 Pro और Pixel 9 Pro दोनों ही प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं और पहली नजर में दोनों के बीच बहुत बड़ा फर्क नहीं दिखता। दोनों स्मार्टफोन में ग्लास बैक और मेटल फ्रेम दिया गया है, साथ ही IP68 रेटिंग मिलती है, जिससे ये पानी और धूल से सेफ रहते हैं। Pixel 10 Pro का डिजाइन थोड़ा ज्यादा रिफाइंड नजर आता है और यह हल्का सा ज्यादा मोटा और भारी है, जिससे हाथ में पकड़ थोड़ी सॉलिड फील देती है।

वहीं, Pixel 9 Pro तुलनात्मक रूप से थोड़ा हल्का है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में यह ज्यादा आरामदायक लगता है। Pixel 10 Pro में नए कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं, जो इसे विजुअली थोड़ा फ्रेश बनाते हैं, जबकि Pixel 9 Pro के कलर ज्यादा क्लासिक टोन में आते हैं।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में Pixel 10 Pro, Pixel 9 Pro से साफ तौर पर आगे निकलता है। Pixel 10 Pro में नया Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जो ज्यादा एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बना है और AI से जुड़े टास्क को ज्यादा तेजी और बेहतर एफिशिएंसी के साथ हैंडल करता है। इसके मुकाबले Pixel 9 Pro में Tensor G4 चिपसेट मिलता है, जो अब भी डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार है, लेकिन हेवी AI फीचर्स और फ्यूचर अपडेट्स के लिहाज से थोड़ा पीछे रह जाता है। गेमिंग, फोटो प्रोसेसिंग और AI-बेस्ड फीचर्स में Pixel 10 Pro ज्यादा स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस देता है, जबकि Pixel 9 Pro भी आम यूजर्स के लिए पूरी तरह सक्षम बना रहता है।

डिस्प्ले क्वालिटी

दोनों स्मार्टफोन में 6.3-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। हालांकि, Pixel 10 Pro की स्क्रीन ब्राइटनेस और कलर ट्यूनिंग थोड़ी बेहतर है, जिससे आउटडोर इस्तेमाल और HDR कंटेंट देखने में फर्क महसूस होता है। Pixel 9 Pro की डिस्प्ले भी फ्लैगशिप लेवल की है, लेकिन तेज धूप में Pixel 10 Pro ज्यादा विजिबल साबित होता है।

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

Pixel 10 Pro लेटेस्ट Android वर्जन के साथ आता है और इसमें नए AI फीचर्स को ज्यादा गहराई से इंटीग्रेट किया गया है। फोटो एडिटिंग, वॉइस असिस्ट और स्मार्ट सजेशन जैसे फीचर्स Pixel 10 Pro में ज्यादा एडवांस्ड नजर आते हैं। वहीं Pixel 9 Pro को भी लंबे समय तक Android अपडेट और सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे, लेकिन नई AI क्षमताओं का पूरा फायदा Pixel 10 Pro में ही देखने को मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X