Google Pixel 10 सीरीज का लॉन्च कल, Pixel 10, 10 Pro, 10 Pro XL और 10 Pro Fold की होगी एंट्री, जानें सबकुछ
लंबे इंतजार के बाद Finally कल यानी 20 अगस्त को गूगल की पिक्सल 10 सीरीज की मार्केट में धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इस लाइनअप को लेकर यूजर्स के बीच अच्छा-खासा बज बना हुआ है। कंपनी Google Pixel 10, Google Pixel 10 Pro, Google Pixel 10 Pro XL और Google Pixel 10 Pro Fold को लॉन्च करने की तैयारी में है।
सीरीज के सभी फोन्स को तमाम अपग्रेड्स के साथ लाया जा रहा है। इसके कैमरा, कलर, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई तरह की डिटेल सामने आई है, जिसके बारे में हम यहां बता रहे हैं।

Google Pixel 10 सीरीज की कीमत, उपलब्धता और कलर ऑप्शन
Google Pixel 10: यह फोन 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर अवेलेबल हो सकता है। इसमें चार कलर ऑप्शन Obsidian, Frost, Indigo और Limoncello मिलेंगे।
Google Pixel 10 Pro: यह स्मार्टफोन भारत में 90,600 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है। इसमें भी Porcelain, Jade, Moonstone और Obsidian जैसे चार कलर होंगे।
Google Pixel 10 Pro XL: इस मॉडल की कीमत लगभग 1,17,700 रुपये होगी और इसके कलर ऑप्शन भी Pixel 10 Pro जैसे ही होंगे।
Google Pixel 10 Pro Fold: यह सीरीज का फ्लैगशिप फोल्डेबल डिवाइस होगा, जिसकी कीमत 1,79,999 रुपये हो सकती है। इसे दो कलर ऑप्शन Jade और Moonstone में लॉन्च किया जाएगा।
कैमरा सेटअप और स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)
Google Pixel 10 में इस बार ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा, हालांकि, इसके लेंस थोड़े साधारण रखे जाएंगे। वहीं, Pixel 10 Pro और Pro XL अपने पिछले मॉडल्स के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को बरकरार रखेंगे और यही सेटअप Pixel 10 Pro Fold में भी दिया जाएगा।
कैमरे की बात करें तो इन तीनों फोन (Fold को छोड़कर) में 42MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिससे बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह पूरी सीरीज Google Tensor G5 प्रोसेसर पर चल सकती है। इसके अलावा सभी चारों डिवाइसेज में अपने पिछले वेरिएंट्स की तुलना में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








