Google Pixel 10 vs Pixel 10 Pro: जानिए कीमत, फीचर्स, डिजाइन और कैमरा में फर्क?
Pixel 9 सीरीज की शानदार सफलता के बाद Google Pixel 10 सीरीज को लेकर यूजर्स की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार इस बार Google चार मॉडल लॉन्च करने जा रहा है- Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Fold।
हालांकि, इनमें सबसे ज्यादा फोकस Pixel 10 और Pixel 10 Pro पर रहेगा, क्योंकि इन्हीं मॉडल्स को सबसे ज्यादा खरीदार मिलते हैं। अब ऐसे में इन दोनों स्मार्टफोन में कंपनी क्या खूबियां ऑफर कर सकती है। यहां हम बताने वाले हैं।

डिजाइन और कलर ऑप्शन
Pixel 10 सीरीज का डिजान काफी हद तक Pixel 9 सीरीज जैसा ही रहेगा, लेकिन कुछ जरूरी अपग्रेड्स के साथ। Pixel 10 में इस बार डुअल कैमरा की जगह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो डिजाइन को और प्रीमियम बना देगा।
इस बार फोन Smoky Green, Ultra Blue और Limoncello जैसे कलर ऑप्शंस में आएंगे। Pixel 10 Pro का डिजाइन भी लगभग समान रहेगा, लेकिन इसकी फिनिश और मटेरियल क्वालिटी और बेहतर हो सकती है।
कैमरा सिस्टम
Pixel 10 में मिलने वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप खासा अपग्रेड होगा। इसमें 50MP Samsung GN8 प्राइमरी सेंसर, 13MP Sony IMX712 अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 11MP टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा।
वहीं Pixel 10 Pro में पुराने Pixel 9 Pro जैसा ही कैमरा सेटअप रहने की संभावना है, जिसमें 50MP वाइड एंगल, 48MP 5x टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल थे। Macro Focus और बेहतर AI कैमरा टूल्स दोनों में देखने को मिल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स और AI फीचर्स
Pixel 10 और Pixel 10 Pro दोनों में होगा 6.3-इंच का AMOLED Actua डिस्प्ले जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। ये स्मार्टफोन Google के नए Tensor G5 प्रोसेसर से लैस होंगे, जिसे 16GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। दोनों ही फोन Android 16 पर चलेंगे। Google की ओर से 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा है।
AI फीचर्स को लेकर भले ही ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इनमें Magic Mirror, Speak-to-Tweak और AI-पावर्ड एडिटिंग टूल्स जैसी खासियतें शामिल होंगी।
बैटरी और चार्जिंग
Pixel 10 और Pixel 10 Pro में 4700mAh की बैटरी मिलेगी जो Qi2 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। पिछली जनरेशन (Pixel 9) में 27W वायर्ड चार्जिंग थी, और इस बार उम्मीद है कि चार्जिंग स्पीड में भी कुछ अपग्रेड देखने को मिलेगा।
लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
अगर Google अपने तय शेड्यूल पर बना रहता है, तो Pixel 10 सीरीज अगस्त 2025 में लॉन्च की जा सकती है। कीमत की बात करें तो, लीक के अनुसार Pixel 10 की कीमत शुरू होगी 83,999 रुपये से और Pixel 10 Pro की कीमत लगभग 1,12,999 रुपये होगी।


Click it and Unblock the Notifications








