Home
News

Google Pixel 10a की लॉन्च डेट लीक! जानें कीमत, दमदार फीचर्स और क्या होगा नया

Google जल्द ही अपनी A-सीरीज का नया स्मार्टफोन Google Pixel 10a लॉन्च कर सकता है। Pixel 10 सीरीज के बाद आने वाला यह फोन Pixel 9a का सक्सेसर होगा। हालिया लीक के मुताबिक, Pixel 10a में डिजाइन और हार्डवेयर के स्तर पर बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे।

लेकिन परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और कैमरा से जुड़े कुछ जरूरी अपग्रेड मिल सकते हैं। नीचे Pixel 10a से जुड़ी अब तक सामने आई सभी जानकारियां दी गई हैं।

Google Pixel 10a की लॉन्च डेट लीक! जानें कीमत, दमदार फीचर्स

कब होगी एंट्री?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel 10a को भारत में 5 मार्च 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बिक्री 18 फरवरी 2026 से Flipkart और Google के आधिकारिक ई-स्टोर पर शुरू होने की उम्मीद है। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Pixel 10a को Berry, Fog (लाइट बेज), Lavender (पेस्टल पर्पल) और Obsidian (ब्लैक) रंगों में पेश किया जा सकता है।

एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

लीक्स के मुताबिक, Google Pixel 10a में 6.3-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें अपग्रेडेड Google Tensor G4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जिसे 8GB LPDDR5X रैम और 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 5,100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 23W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, डिवाइस को IP68 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह पानी और धूल से सेफ रहेगा।

कैमरा सेक्शन में Pixel 10a में 48MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है, जबकि इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Google Pixel 10a संभावित कीमत

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pixel 10a की भारत में शुरुआती कीमत ₹49,999 हो सकती है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹69,000 बताई जा रही है। हालांकि, ये सभी कीमतें फिलहाल शुरुआती लीक पर आधारित हैं और लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X