Home
News

Google Pixel 10a की पहली झलक, मार्च 2026 में लॉन्च और फीचर्स पर रिपोर्ट

Google ने इस साल अपनी Pixel 10 सीरीज में चार स्मार्टफोन Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold लॉन्च किए हैं। अब इसी सीरीज के किफायती मॉडल Google Pixel 10a को लेकर लीक्स सामने आने लगे हैं।

यह फोन Pixel 9a का सक्सेसर होगा। आइए जानते हैं अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स के आधार पर इसकी कीमत, डिजाइन, कैमरा और फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी।

Google Pixel 10a Leaks: लॉन्च डेट, डिजाइन और फीचर्स का खुलासा

Google Pixel 10a की लॉन्च डेट

Google के पुराने लॉन्च ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए Pixel 10a के 10 से 20 मार्च 2026 के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹49,999 हो सकती है। कलर ऑप्शन में भी Pixel 9a जैसे ही विकल्प देखने को मिल सकते हैं।

Google Pixel 10a का डिजाइन

Android Headlines द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स के मुताबिक, Pixel 10a का डिजाइन काफी हद तक अपने पिछले मॉडल जैसा ही हो सकता है। फोन में फ्लैट रियर पैनल मिलेगा, जिसमें हॉरिजॉन्टल कैमरा बार के अंदर डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाईं तरफ होंगे और इस बार एक नया ब्लूइश कलर वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

लीक्स के अनुसार, Google Pixel 10a में 6.3-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Google Tensor G5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जिसके साथ बेस वेरिएंट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा डिटेल्स

  • फोटोग्राफी के लिए Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है।
  • 48MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)
  • 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी

फोन में 5100mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Google की तरफ से Pixel 10a को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X