Google Pixel 11 Pro Fold लीक्स: 50MP कैमरा, Tensor G6 चिप के साथ आ सकता है नया फोल्डेबल
Google इस साल अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold जैसे चार स्मार्टफोन शामिल होने की उम्मीद है।
हाल ही में Pixel 11 Pro Fold के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिसके बाद इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार, यह स्मार्टफोन दमदार कैमरा, नई Tensor चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।

Google Pixel 11 Pro Fold डिजाइन
Android Headlines द्वारा शेयर किए गए लीक रेंडर्स के मुताबिक Google Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन काफी हद तक इसके पिछले मॉडल जैसा हो सकता है। फोन में एल्यूमिनियम और ग्लास चेसिस देखने को मिल सकती है, जिसमें राउंडेड कॉर्नर और बेहद पतले बेज़ेल्स दिए जा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस Pixel 10 Pro Fold से ज्यादा पतला भी हो सकता है। फोन के पीछे पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद होगा।
Google Pixel 11 Pro Fold कैमरा
लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Google Pixel 11 Pro Fold स्पेसिफिकेशन
परफॉर्मेंस के लिए Pixel 11 Pro Fold में Google Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 16GB LPDDR5X RAM के साथ जोड़ा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 17 पर चल सकता है और Google इसमें 7 साल तक बड़े Android अपडेट देने का वादा कर सकता है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
Google Pixel 11 Pro Fold कीमत और लॉन्च डेट
लीक्स के मुताबिक Google Pixel 11 Pro Fold की शुरुआती कीमत भारत में करीब 1,59,999 रुपये हो सकती है। अगर Google अपनी पारंपरिक लॉन्च टाइमलाइन को फॉलो करता है, तो यह स्मार्टफोन 19 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








