हिट होने के लिए Google Pixel 2 में होने चाहिए ये फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और ऐपल फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone X के लॉन्च के बाद अब गूगल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 2 चर्चाओं में है। कहा जा रहा है कि गूगल पिक्सल 2 उन सभी यूज़र्स की उम्मीदों पर खरा उतरेगा जो आईफोन एक्स से निराश हैं। आईफोन एक्स की कीमत से ऐपल फैन्स ज्यादा निराश हैं। हालांकि कंपनी ने नए एडवांस्ड फीचर्स देकर फोन की कीमत को जस्टिस करने की कोशिश जरुर की है।

गूगल पिक्सल 2 के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन अक्टूबर 4 को रिलीज़ हो सकता है। गूगल ने इस बारे में टीज़ कर जानकारी दी है। इसके साथ ही कंपनी गूगल पिक्सल एक्सएल 2 भी लॉन्च कर सकती है। गूगल ने अपने इन स्मार्टफोन के इवेंट के लिए इनविटेशन भी भेजने शुरू कर दिए हैं।
आज हम बात करने जा रहे हैं उन स्पेसिफिकेशन की जो गूगल पिक्सल 2 को हिट होने के लिए जरुरी हैं।
बेहतर क्वालिटी का डूअल रियर कैमरा
इस समय जो फीचर सबसे अधिक पॉपुलर है वो है डूअल रियर कैमरा। मार्केट में न केवल हाई एंड बल्कि बजट स्मार्टफोन भी इस फीचर के साथ पेश हो रहे हैं। गूगल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में डूअल रियर कैमरा इस फोन के लिए प्लस पॉइंट होगा।
बेज़ल लेस डिस्प्ले
इस वक़्त का हॉट और सबसे ज्यादा फोकस में जो फीचर है वो है इनफिनिटी या बेज़ल लेस डिस्प्ले, जो किसी भी फोन की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और आईफोन एक्स दोनों में ही यह फीचर दिए गए हैं।
फेस ID
iPhone X में जो फीचर सबसे एडवांस्ड है वो हाही फेस आईडी, यानी फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी। जिससे केवल डिस्प्ले पर देखने पर फोन अनलॉक हो जाता है। यह फीचर न केवल शानदार है बल्कि बेहद सिक्योर भी है।


Click it and Unblock the Notifications








