Home
News

Google Pixel 2, Pixel 2 XL के लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें और फीचर्स

By Agrahi

Google Pixel 2, Pixel 2 XL, गूगल के नेक्स्ट जनरेशन के स्मार्टफोन हैं, जिन्हें कंपनी जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इस लॉन्च के ठीक एक दिन पहले फोन के बारे में अहम जानकारी लीक हुई है। मशहूर टिपस्टर Evan Blass @evleaks ने भी इन स्मार्टफोन की तस्वीर लीक की है, जिसमें यह फोन शानदार नज़र आते हैं।

Google Pixel 2, Pixel 2 XL के लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें और फीचर्स

कहा जा रहा है कि इन स्मार्टफोन को HTC और LG ने बनाया है। गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल के बारे में इससे पहले भी जानकारी सामने आ चुकी हैं। यह दोनों कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं जो कि मार्केट में उपलब्ध सभी हाई एंड स्मार्टफोन को सीधी टक्कर देंगे।

पिक्सल 2 एक्सएल में 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले होगा, जो कि इस फोन की फोन की सबसे बड़ी खासियत होगी। वहीं पिक्सल 2 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 होगा। लीक हुई तस्वीरों पर गौर करें तो इन दोनों हैंडसेट में डूअल स्पीकर्स दिए जाएंगे जो कि फोन के फ्रंट में होंगे। एक डिस्प्ले के ऊपर और एक नीचे की ओर होगा।

Google Pixel 2, Pixel 2 XL दो कलर कॉम्बिनेशन में आता है जो कि ब्लैक और वाइट है। इसके अलावा एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नए पिक्सल हार्डवेयर के साथ पेश होंगे। Droid Life के अनुसार पिक्सल 2 कि कीमत $649 यानी करीब 42,000 रुपए 64जीबी स्टोरेज के लिए होगी जबकि 128जीबी वैरिएंट की कीमत $749 यानी कि 49,000 रुपए होगी।

जबकि पिक्सल 2 एक्सएल के 64जीबी वैरिएंट की कीमत $849 यानी कि 55,750 रुपए और इसके 128जीबी वैरिएंट की कीमत $949 यानी कि 62,250 रुपए हो सकती है। पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल दोनों स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ पेश हो सकते हैं। पिक्सल 2 एक्सएल में 6 इंच की QHD + डिस्प्ले होगी। फोन में 4जीबी की रैम के साथ ही 12मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 2 and Pixel 2 XL images leaked ahead of launch. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X