स्मार्टफोन मार्केट में इतने समय से चल रहे गूगल के नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन के लीक्स और रुमर्स पर आख़िरकार अब विराम लग गया है. गूगल ने बीती रात अपने दोनों नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. यह गूगल ब्रांडिंग के साथ लॉन्च होने वाले एंड्रायड स्मार्टफोन हैं. Xiaomi ने सितंबर में 10 मिलियन से ज्यादा smartphone बेचे अपने पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने के ठीक एक साल बाद अब कंपनी ने गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के सक्सेसर को सैन फ्रांसिस्को में एक इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं. यह नई जनरेशन के पिक्सल डिवाइस Pixel 2 और Pixel 2 XL हैं. कंपनी के इन नए लॉन्च के साथ ही यूज़र्स को मिलेंगे हाई एंड स्पेसिफिकेशन, बेहतर कैमरा, बेहतर बैटरी और भी काफी कुछ. Pixel 2सबसे पहले बात करते हैं Pixel 2 स्मार्टफोन की. यह फोन 5 इंच की AMOLED स्क्रीन के साथ आता है. इसमें कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 100,000:1 है जबकि इसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है और इसका रेसोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है. यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है.इस फोन में 2.35GHz + 1.9 GHz, 64 बिट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 835 एसओसी, अड्रेनो 540 GPU और 4जीबी रैम के साथ आता है. इस फोन में 64 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है. फोन की बैटरी 2700mAh पॉवर की है और इसमें एंड्रायड 8.0 oreo है. nbsp;इस फोन में कैमरा 12.2MP रियर कैमरा है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. Pixel 2 XLयह फोन 6 इंच की OLED QHD स्क्रीन के साथ आता है. इसमें एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और इसका रेसोल्यूशन 1440*2880 पिक्सल है. यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है.इस फोन में 2.35GHz + 1.9 GHz, 64 बिट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 835 एसओसी, अड्रेनो 540 GPU और 4जीबी रैम के साथ आता है. इस फोन में 64 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है. फोन की बैटरी 3520mAh पॉवर की है और इसमें एंड्रायड 8.0 oreo है.इस फोन में कैमरा 12.2MP रियर कैमरा है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस, NFC आदि ऑप्शन हैं.