Google Pixel 2 और Pixel XL 2 की कीमत, इमेज, स्पेक्स सब हुआ लीक
लॉन्च से ठीक पहले डिवाइस की जानकारी लीक होना अब बेहद आम हो गया है। हाल ही में खबर आई थी कि गूगल का स्मार्टफोन Pixel 2 और Pixel XL 2 अक्टूबर 4 को लॉन्च होने वाले हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी के हाई एंड स्मार्टफोन होंगे। अब लॉन्च से करीब 2 हफ्ते पहले इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत से लेकर इमेज और स्पेक्स भी लीक हुए हैं।

यदि डिज़ाइन की बात करें तो यह काफी कुछ कंपनी के पहले आए स्मार्टफोन से मिलते हैं। इन स्मार्टफोन से जुड़ी एक और खबर इन दिनों सुनने में आ रही है और वो यह है कि इन स्मार्टफोन को HTC और LG ने बनाया है। फोन की जो कीमत सामने आई है उनमें रेगुलर वैरिएंट की $649 और बड़े वैरिएंट की $849 रुपए बताई जा रही है।
फोन के बारे में रीसेंट जानकारी Droid लाइफ के जरिए सामने आई है। इसमें फोन का बैक साइड दिखाया गया है। इमेज में आप फोन के कलर वैरिएंट देखे जा सकते हैं। फोन में ऊपर की ओर डार्क कलर दिया गया है जबकि बॉटम में लाइट कलर है।
वहीं Droid ने पिक्सल एक्सएल 2 की जो इमेज शेयर की है उनमें तीन कलर वैरिएंट दीखते हैं, एक ब्लैक, वाइट और एक हल्का ब्लू कलर का सा है। पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 दोनों का बैक सिदे एक ही जैसा है।


Click it and Unblock the Notifications








