अभी 8000 रुपए सस्ता मिल रहा है Google Pixel 2 XL

दिग्गज कंपनी गूगल ने इसी साल अक्टूबर में अपने नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL को इसी साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने गूगल पिक्सल 2 XL स्मार्टफोन की कीमत में अब कटौती की है। गूगल की तरफ से भारत में Google Pixel 2 XL की कीमत पर 8000 रुपए की कटौती का ऐलान किया है। बता दें कि ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए है और सिर्फ 13 दिसंबर तक ही इस छूट का फायदा उठाया जा सकता है।

गूगल पिक्सल 2 XL खऱीदने पर कस्टमर्स को 8000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इस डील की जानकारी मुंबई बेस्ड मोबाइल फोन रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक और ट्विटर से फोन पर मिलने वाली कैशबैक डील की जानकारी दी। लॉन्च के बाद से पहली बार गूगल के इस नेक्सट जनरेशन फोन पर कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।
बता दें कि गूगल पिक्सल 2 XL के 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 73,000 रुपए कीमत पेश किया गया था, जबकि इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 82,000 रुपए कीमत में लॉन्च किया था। प्राइस कट के बाद गूगल पिक्सल 2 XL 64GB वेरिएंट 64,999 रुपए कीमत और 128GB वेरिएंट स्मार्टफोन 73,999 रुपए कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
महेश टेलीकॉम के मुताबिक, ये ऑफर सिर्फ 9 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ही वैलिड है। इस डील में HDFC क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन पर ग्राहक को 8000 रुपए कैशबैक मिलेगा। हालांकि इस प्राइस कट के बारे में गूगल की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
गूगल पिक्सल 2 XL फोन की बैटरी 3520mAh पॉवर की है और इसमें एंड्रायड 8।0 oreo है। इस फोन में कैमरा 12।2MP रियर कैमरा है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5।0, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस, NFC आदि ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications