Home
News

फ्लिप्कार्ट पर 82,000 रु में मिल रहा है गूगल पिक्सल 2 एक्सएल

By Agrahi

गूगल ने अपने दूसरे जनरेशन के स्मार्टफोन को सितंबर में भारत में लॉन्च किया था। अब एक महीने से जयादा समय के बाद गूगल का स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 2 एक्सएल सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को फ्लिप्कार्ट से खरीदा जा सकता है। यह फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव है। पिक्सल 2 की सेल इस महीने के शुरुआत में ही शुरू हो गई थी।

Google Pixel 2 XL स्मार्टफोन का 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट 73,000 रुपए का है। जबकि इसका 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट 82,000 रुपए में मिल रहा है। आईफोन एक्स के बाद यह भारत में उपलब्ध सबसे महंगा स्मार्टफोन है।

फ्लिप्कार्ट पर 82,000 रु में मिल रहा है गूगल पिक्सल 2 एक्सएल

गूगल का यह स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स के साथ आता है, हालांकि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। फ्लिप्कार्ट इस फ़ोन पर कुछ ऑफर्स भी पेश कर रही है। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये ऑफर्स..

लॉन्च ऑफर

लॉन्च ऑफर

फ्लिप्कार्ट अपने ग्राहकों को 20,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है, इसके तहत पुराने फोन वापस करने पर यह डिस्काउंट मिल सकता है। यदि आप गूगल पिक्सल 2 या पिक्सल एक्सएल को एक्सचेंज करते हैं तो आपको अतिरिक्त 7,100 रुपए का ऑफ मिलेगा।

EMI ऑफर

EMI ऑफर

इस फोन पर EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है। यदि आप फोन को खरीदना चाहते हैं तो 8,000 रुपए की कम EMI पर फोन को घर ला सकते हैं। HDFC क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए यह ऑफर दिया गया है। बता दें कि इस फोन के लिए गूगल की ओर से दी गई वारंटी अब 2 सालों की है।

स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन

यह फोन 6 इंच की OLED QHD स्क्रीन के साथ आता है। इसमें एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और इसका रेसोल्यूशन 1440*2880 पिक्सल है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 2.35GHz + 1.9 GHz, 64 बिट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 835 एसओसी, अड्रेनो 540 GPU और 4जीबी रैम के साथ आता है। इस फोन में 64 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है। फोन की बैटरी 3520mAh पॉवर की है और इसमें एंड्रायड 8.0 oreo है। इस फोन में कैमरा 12.2MP रियर कैमरा है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस, NFC आदि ऑप्शन हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 2 XL now available for sale on Flipkart. This phone comes with a starting price of rs 73,000 and the high end variant is available at rs 82,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X