Google Pixel 3A और Pixel 3A XL हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Google ने अपने Google I/O 2019 इवेंट के दौरान 7 मई 2019 को देर रात Google Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन को पेश कर दिया। गूगल के इन दोनों ही स्मार्टफोन को अफोर्डेबल प्राइस सेंगमेंट के अंदर उतारा गया है। ऐसे में कंपनी की अफोर्डेबल प्रीमियम सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ सकती है। कीमत की बात करें को Google Pixel 3a स्मार्टफोन को 39,999 रुपये और Google Pixel 3a XL को 44,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

बता दें, कंपनी ने अपने दोनों ही हैंडसेट को पिक्सल ऐप्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने अपने दोनों ही डिवाइसों को केवल एक वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है, जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई है। Pixel 3a और Pixel 3a XL को भारत में 15 मई को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। हालांकि Flipkart पर स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग को 8 मई दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी ने स्मार्टफोन को Clearly White, Just Black और Purplish कलर में पेश किया गया है।
Google Pixel 3a, Pixel 3a XL स्पेसिफिकेशन
जैसाकि हम आपको पहले बता चुके हैं कि कंपनी ने अपने दोनों ही स्मार्टफोन को अफोर्डेबल प्रीमियम सेगमेंट के अंदर पेश किया है। इसी के चलते दोनों हैंडसेट में Snapdragon 670 SoC का प्रोसेसर दिया गया है। Pixel 3a 5.6-inch full-HD+ gOLED डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, Pixel 3a XL 6-inch full-HD+ gOLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने अपने डिवाइस Pixel Visual Core फीचर के साथ ना देते हुए Titan M सिक्योरिटी चिप के साथ पेश किए हैं।
स्मार्टफोन Airtel और Reliance Jio के ई-सिम को सपोर्ट करेंगे। कैमरे के लिए Google Pixel 3a और Pixel 3a XL के बैक में 12.2-megapixel Dual-Pixel Sony IMX363 सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8-megapixel का कैमरा मौजूद है। Pixel 3a स्मार्टफोन 3,000mAh की बैटरी के साथ आता है। वहीं, Pixel 3a XL में 3,700 mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








