Google Pixel 6a हुआ भारत में लॉन्च, 10000 रुपए की छूट के साथ कर सकते हैं प्री-बुक
Google Pixel 6a, जिसे कुछ महीने पहले Google IO में दिखाया गया था, अब वो भारत में डेब्यू कर चुका है और अब Flipkart पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। Google का कहना है कि फोन की डिलीवरी भारत में 28 जुलाई से शुरू होगी। Google Pixel 4a, जो कि भारत में आखिरी Google फोन था। गूगल पिक्सल 6a की कीमत तो 43,999 रुपये है, लेकिन अभी यह डिस्काउंट प्राइस के साथ उपलब्ध है।

Google Pixel 6a पर मिल रहा है 10000 रुपए का भारी डिस्काउंट ऑफर
गूगल पिक्सल 6a, भारत में Flipkart पर बेचा जाएगा और फोन की मूल कीमत 43,999 रुपये रखी गई है। हालांकि अभी प्री-बुकिंग के दौरान Axis बैंक कार्ड यूजर्स Pixel 6a की खरीद पर 4,000 रुपये की इंस्टेंट छूट प्राप्त कर सकते हैं, जिससे प्रभावी रूप से कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी।
Google का कहना है कि अगर कोई कस्टमर पिछले Pixel फोन को एक्सचेंज करता है, तो उन्हें Pixel 6a पर 6,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। जबकि दूसरे फोन को एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
इस प्रकार अगर आप अभी Flipkart पर जाकर Google Pixel 6a को प्री-बुक करते हैं, तो पहले वाला गूगल फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो 10000 रुपए की छूट प्राप्त कर सकते हैं और 43999 रुपए वाला फोन 33999 रुपए में अपने घर ले आ सकते हैं।
Google Pixel 6a के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Pixel 6a 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.1 इंच की OLED स्क्रीन और डुअल-टोन मेटल और ग्लास डिजाइन के साथ आता है। इस फोन में हमें Google का इन-हाउस Tensor चिपसेट, 6GB RAM, 128GB स्टोरेज और 4308 mAh की बैटरी और 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में 12-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया और साथ ही 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। जबकि फ्रंट की बात करें, तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

अन्य पिक्सेल फोनों की तरह, यह भी एंड्रॉइड 12 के साथ आता है, लेकिन संभवतः जल्द ही एंड्रॉइड 13 में अपडेट किया जाएगा।
तो अगर आप भी गूगल फोन के फैन हैं, तो अभी आपके पास अच्छा मौका है और 10 हजार रुपए की भारी छूट का फायदा उठाकर आप नए Google Pixel 6a को अपने घर ला सकते हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








