लॉन्च से पहले लीक हुई Google Pixel 7, Pixel 7 Pro की कीमत, आप भी जान लें कीमत और फीचर्स

Google ने महीने की शुरुआत में पुष्टि की थी कि वह फ्लैगशिप Pixel 7 सीरीज़ को भारत में लाएगा, और पहली बार फ्लैगशिप-सीरीज़ का Pixel फोन आधिकारिक तौर पर देश में बेचा जाएगा। जबकि I/O 2022 इवेंट के दौरान गर्मियों में Google द्वारा ही फोन के लुक का खुलासा किया गया था, अब हमारे पास पहली लीक है जो दो फोन की कीमत की ओर इशारा करती है।
पढ़ें : Google Pixel 7 Series: लॉन्च डेट और Pre-Order की जानकारी हुई ऑनलाइन लीक
लीक के मुताबिक, Vanilla Pixel 7 की कीमत $ 599 से शुरू होगी, जो लगभग 48,600 रुपये है, जबकि Pixel 7 Pro की कीमत $ 899 यानी लगभग 72,900 रुपये से शुरू होगी।
Google Pixel 7 सीरीज की कीमत
Pixel फोन की कीमत की बात करें तो यह भारत में लॉन्च के बाद यह और भी महंगा हो सकता है। कई ऐप्पल और अन्य Google स्मार्टफ़ोन की तरह, भारत में इन उपकरणों को बेचे जाने पर कर (tax) और कई तरह के अन्य फाइनेंस जुड़ जाते हैं जिससे इसकी कीमत बढ़ जाएगी। Google Pixel 7 सीरीज से भी यही उम्मीद की जा रही है।
Pixel 6a की कीमत
Pixel 6a को भी भारत में 43,999 रुपये में बेचा गया था, जो कि US के 449 डॉलर की कीमत से काफी अधिक है, लेकिन इमसें कुछ बदलाव करने पर यह लगभग 36,417 रुपये में आता है। वहीं इसी महीने की शुरुआत में लॉन्च हुए iPhone 14 सीरीज के साथ भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला था।
Tipster Yogesh Brar ने किया ट्विट
टिपस्टर योगेश बरार द्वारा ट्विटर पर एक और लीक से पता चलता है कि Pixel 7 सीरीज़ की भारत में कीमत छूट के बाद 50,000 रुपये से लेकर 52,000 रुपये हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा हैं कि Pixel 7 और 7 Pro को समान डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा, लेकिन बेहतर थर्मल, कनेक्टिविटी और फ़िंगरप्रिंट प्रदर्शन के साथ, Pixel 6 और 6 Pro से थोड़ा अलग होगा।
Google Pixel 7 सीरीज़ Tensor G2 चिपसेट के साथ आएगा
Google Pixel 7 सीरीज़ Google के दूसरे इन-हाउस प्रोसेसर, Tensor G2 चिपसेट के साथ आने के लिए तैयार है, जिससे पिछले साल के Tensor चिप में कुछ सुधार लाने की उम्मीद भी है जो Pixel 6, Pixel 6 pro और Pixel 6a को संचालित करता है।


Click it and Unblock the Notifications








