Flipkart सेल के पहले दिन Google Pixel 7, Pixel 7 Pro का स्टॉक खत्म, लेकिन कैसे?

Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro भारत में 13 अक्टूबर यानी आज फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए लाया गया था। वहीं बिक्री के शुरुआती कुछ घंटों के भीतर ही, Pixel 7 और Pixel 7 Pro का स्टॉक खत्म हो गया। बिक्री शुरू होते ही Pixel 7 Pro कुछ समय के लिए उपलब्ध रहा। ऐसा ही हाल Pixel 7 का भी रहा। मांग ज्यादा होने की वजह से स्टॉक केवल इतने समय तक ही चल सका। बिक्री से पहले ही, Pixel 7 और Pixel 7 Pro लॉन्च के दिन से उनके प्री-ऑर्डर शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही खत्म हो गए थे।
भारत में Pixel 7 सीरीज़ की बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव पार्टनर Flipkart, ज्यादातर पिन कोड पर "Sold Out" और "Out of stock" दिखा रहा है।

Google का नया फ्लैगशिप पिक्सल फोन भारत में तीन साल के ब्रेक के बाद आया हैं, इस लाइनअप में कुछ समय के लिए कंपनी के Pixel 'a' फोन शामिल हैं। भारत में लॉन्च की गई आखिरी फ्लैगशिप Pixel सीरीज Pixel 3a थी, लेकिन उसके बाद, कंपनी ने कुछ कारणों से अपने हाई-एंड पिक्सल्स को यहां रिलीज करने से रोक दिया। जैसे पिक्सेल 4 सीरीज भारत में नहीं आ सकी क्योंकि इसकी सोली राडार सुविधा देश में काम नहीं करती।
Pixel 7 और Pixel 7 Pro को प्री-ऑर्डर करने से खरीदारों को अधिक फायदा मिला है। बैंक कार्ड ऑफ़र और एक्सचेंज ऑफ़र के साथ, Pixel 7 सबसे कम 49,999 रुपये में और Pixel 7 Pro 69,999 रुपये में मिल रहा था। हालांकि यह साफ नहीं है कि फ्लिपकार्ट पर स्टॉक पूरा होने के बाद ये ऑफर वापस आएंगे या नहीं इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
Pixel 7 और Pixel 7 Pro Google के अब तक के सबसे बेहतरीन फोन हैं। अगर आप दोनों में से किसी एक को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप दोनों के लिए फर्स्ट इंप्रेशन पढ़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








