Google Pixel 9 पर ₹12000 का डिस्काउंट, पुराने फोन की भी मिलेगी अच्छी कीमत
Google Pixel 9 एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यह अब फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। इस पर शानदार डिस्काउंट और ऑफर्स ई-कॉमर्स साइट की तरफ से दिए जा रहे हैं। जिसके बाद इसे 68,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है, जबकि लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 79,999 रुपये थी।
गूगल पिक्सल 9 प्रीमियम लुक और टेंसर जी4 चिपसेट से लैस है। इसमें इंप्रेसिव कैमरा सेटअप और एआई फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह सही मौका है। इस पर आपके 12 हजार रुपये तक सेव हो जाएंगे।

Google Pixel 9 फ्लिपकार्ट
गूगल पिक्सल 9 के 12GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का फ्लिपकार्ट लिस्टेड प्राइस 74,999 रुपये है, जो लॉन्च प्राइस से 5000 रुपये कम है। इस पर एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर 7000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। जिससे इसकी प्रभावी कीमत 68,000 रुपये पर आ जाती है।
इसके अलावा इस पर EMI ऑप्शन भी सेलेक्टेड कार्ड्स पर मिल रहा है। इतना ही नहीं आप पुराने फोन को भी यहां ट्रेड कर सकते हैं, जिससे भी आपकी अच्छी बचत हो सकती है। स्मार्टफोन Obsidian, Peony, Porcelain और Wintergreen कलर ऑप्शन में आता है।
टॉप फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
फ्लैगशिप पिक्सल फोन में परफॉर्मेंस के लिए गूगल ने इनहाउस Tensor G4 प्रोसेसर लगाया है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की ब्राइटनेस के साथ काम करने वाली 6.3-inch LTPO OLED स्क्रीन मिल रही है।
फोन रन करता है एंड्रॉइड 14 ओएस पर, जो अपग्रेडेबल है। कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन सेंसर 50MP और अल्ट्रावाइड सेंसर 48MP का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.5MP का कैमरा दिया गया है। इसमें पावर के लिए 27W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4700mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








