Google Pixel 9 Pro XL पर बंपर डिस्काउंट! Flipkart की Diwali Sale में ₹39,200 सस्ता
Flipkart पर चल रही Big Bang Diwali Sale में इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए बेहतरीन मौका है। कई ब्रांड्स पर भारी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला ऑफर Google Pixel 9 Pro XL पर मिल रहा है।
इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में ₹39,200 की भारी कटौती की गई है। फ्लैगशिप फोन में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Google Pixel 9 Pro XL की नई कीमत
भारत में Google Pixel 9 Pro XL की लॉन्च कीमत ₹1,24,999 थी। लेकिन Flipkart पर अब यह फोन ₹89,999 में लिस्टेड है। यानी सीधा ₹35,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा SBI बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को ₹4,250 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो कीमत और भी कम हो सकती है। यानी कुल मिलाकर इस डील में करीब ₹39,200 तक की बचत संभव है।
Pixel 9 Pro XL के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Google Pixel 9 Pro XL में 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1344 x 2992 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट के साथ आती है। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।
कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ)
48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस
और 48MP का टेलीफोटो लेंस, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 42MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
परफॉर्मेंस और बैटरी
यह फोन Tensor G4 प्रोसेसर से लैस है, जो AI और परफॉर्मेंस दोनों में शानदार रिजल्ट देता है। डिवाइस में 5060mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अगर आप एक फ्लैगशिप कैमरा फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका बेहतरीन है। Flipkart की Diwali Sale में Google Pixel 9 Pro XL पर मिलने वाली यह डील सीमित समय के लिए है, इसलिए जल्दी करें क्योंकि ऐसे ऑफर ज्यादा देर तक टिकते नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








