Home
News

Google Pixel 9 Pro XL पर बड़ी कटौती, फ्लिपकार्ट पर ₹30,000 तक सस्ता

गूगल ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 Pro XL पेश किया है। इसके लॉन्च के बाद कंपनी का पुराना मॉडल Pixel 9 Pro XL फिर से चर्चा में है। वजह है फ्लिपकार्ट पर मिलने वाला बड़ा डिस्काउंट।

जो लोग लंबे समय से पिक्सल सीरीज का फोन खरीदने की सोच रहे थे, उनके लिए यह डील काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Google Pixel 9 Pro XL पर बड़ी कटौती

कितनी सस्ती हुई कीमत?

भारत में Pixel 9 Pro XL की लॉन्चिंग कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर यह फोन 1,04,999 रुपये में उपलब्ध है, यानी सीधे 20,000 रुपये की छूट। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड EMI पर 10,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है।

ऐसे में इस फोन की कीमत 94,999 रुपये तक आ जाती है। अगर ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो उन्हें और ज्यादा बेनिफिट मिल सकता है। कुल मिलाकर यह डील लगभग 30,000 रुपये तक की बचत करा रही है।

Pixel 9 Pro XL के स्पेसिफिकेशन

गूगल का यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन दमदार फीचर्स से लैस है। इसमें 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 50MP OIS मेन लेंस, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस जिसमें 5x ऑप्टिकल जूम मिलता है। फ्रंट में 42MP का हाई-रेजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें गूगल का Tensor G4 प्रोसेसर और 5060mAh बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

क्यों है बेस्ट डील?

पिक्सल स्मार्टफोन हमेशा से कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के लिए जाने जाते हैं। नए मॉडल Pixel 10 Pro XL की एंट्री के बावजूद Pixel 9 Pro XL अभी भी एक पावरफुल ऑप्शन है। खासकर उन लोगों के लिए जो प्रीमियम कैमरा फोन चाहते हैं लेकिन कम कीमत में। फ्लिपकार्ट पर चल रहा यह ऑफर इसे और भी आकर्षक बना देता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X