Home
News

Google Pixel 9a की सेल का एलान, मिलेंगे धमाकेदार बैंक ऑफर्स; खूबियां भी हैं जबरदस्त

Google Pixel 9a Sale: इस महीने की शुरुआत में गूगल के अफोर्डेबल गूगल पिक्सल 9a को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त कंपनी ने इसकी सेल डेट के बारे मे सटीक जानकारी नहीं दी थी। कंपनी ने केवल इतना बताया था कि फोन अप्रैल में बिक्री के लिए अवेलेबल हो जाएगा।

हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पिक्सल 9a यूनिट्स में कंपोनेंट क्वालिटी की समस्या के चलते इसकी अवेलेबिलिटी में देरी हो रही है। इतना सब बीत जाने के बाद आखिरकार गूगल ने पिक्सल 9a की सेल डेट का एलान कर दिया है। फोन इसी महीने बिक्री के लिए अवेलेबल होने वाला है। पहली सेल में कई तरह के बैंक डिस्काउंट भी दिए जाएंगे।

Google Pixel 9a की सेल का एलान

गूगल पिक्सल 9a की सेल डेट

गूगल पिक्सल 9a की सेल 10 अप्रैल से अमेरिका, कनाडा और यूके में शुरू होगी। इसके बाद, 14 अप्रैल से यह पूरे यूरोप में उपलब्ध होगा। भारत, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ताइवान और मलेशिया के ग्राहक इस फोन को 16 अप्रैल से खरीद सकेंगे। हालांकि, जापान मार्केट के लिए अभी सेल डेट कन्फर्म नहीं की गई है। भारत में पिक्सल 9a की कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 49,999 रुपये रखी गई है।

यह फोन फ्लिपकार्ट पर आइरिस, ऑब्सिडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में मिलेगा। साथ ही, लिमिटेड टाइम के लिए 3,000 रुपये का कैशबैक ऑफर और HDFC बैंक, IDFC बैंक और बजाज फिनसर्व से 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है।

गूगल पिक्सल 9a के फीचर्स

डिजाइन और डिस्प्ले- पिक्सल 9a का डिजाइन कॉम्पैक्ट है, जिसमें फ्लैट फ्रेम है और पीछे सिग्नेचर कैमरा बार नहीं है। इसमें 6.3 इंच का pOLED डिस्प्ले है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

कैमरा- फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मेन सेंसर (OIS के साथ) और 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज- यह फोन टेंसर G4 प्रोसेसर से लैस है, जो प्रीमियम पिक्सल 9 सीरीज में भी है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज है।

बैटरी- पिक्सल 9a में 5,100mAh की बैटरी है, जो 23W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर- यह फोन एंड्रॉइड 15 पर चलता है। इसे सात साल तक के सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे। लॉन्ग टर्म अपडेट पाने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

अन्य फीचर्स- फोन में IP68 सर्टिफिकेशन, कार क्रैश डिटेक्शन, WiFi-6E, eSIM और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अगर आप कम दाम में गूगल का नया डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 16 अप्रैल तक इंतजार किया जा सकता है। यह गूगल की पिक्सल 9 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल फोन है। इसमें स्पेसिफिकेशन भी दमदार दिए गए हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X