Home
News

Google Pixel यूजर्स को हो रही बैटरी ड्रेनिंग की समस्या; Instagram हो सकता है परेशानी का कारण

Google Pixel Battery Draining Issue: Google के स्मार्टफोन में से एक Pixel में हाल ही में अचानक से बैटरी खत्म होने की समस्या आई, जिससे यूजर बहुत ही परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह समस्या Instagram से जुड़ी हुई है। Reddit और टेक फोरम पर रिपोर्ट आने लगीं, जिसमें Android यूजर्स ने शिकायत की कि Instagram एक्टिवली यूज में न होने पर भी तेजी से बैटरी खत्म कर रहा था। Google ने अब पुष्टि की है कि यह समस्या हाल ही में Instagram अपडेट से जनरेट हुई है।

Google Pixel डिवाइस में क्यों हो रही बैटरी ड्रेनिंग की समस्या?

Instagram ने जारी किया अपडेट

इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए Google ने अपनी ऑफिशियल हेल्प पेज पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही इंस्टाग्राम के विशेष वर्जन को भी प्ले स्टोर पर अपडेट कर दिया है। यह अपडेट बिल्ड 382.0.0.49.84 है।

पेज पर यूजर्स को सलाह देते हुए Google ने लिखा है कि Instagram एक अपडेट किया गया ऐप जारी कर रहा है, जो Android डिवाइस पर बैटरी खत्म होने की समस्या को ठीक करेगा।

हालांकि Google ने यह नहीं बताया कि कौन से Android वर्जन या गैर-Pixel डिवाइस प्रभावित हुए हैं, लेकिन google Pixel लाइनअप के सबसे अधिक प्रभावित होने की पुष्टि की गई है।

यूजर्स ने की थी शिकायतें

यह समस्या कई हफ्तों से चल रही थी, Android यूजर्स अक्सर Instagram द्वारा ज्यादा बैटरी उपयोग की रिपोर्ट करते थे। कुछ ने तो ऐप के पुराने वर्जन पर स्विच कर लिया या इसे पूरी तरह से अनइंस्टॉल कर दिया। कुछ ने Instagram Lite का विकल्प चुना, जिसने कथित तौर पर बैटरी लाइफ को बेहतर बनाया, जिससे मुख्य Instagram ऐप को मूल कारण के रूप में चिन्हित किया गया।

कुछ यूजर्स तेज बैटरी खपत के साथ-साथ ओवरहीटिंग की भी शिकायत की, जो इस परेशानी को और गंभीर बनाता है।

Google ने दी सलाह

Google ने Android डिवाइस पर बैटरी ड्रेन टॉपिक से एक सलाह जारी की। इसने न केवल समस्या की पुष्टि की, बल्कि यूजर्स को कहा गया कि Instagram अपडेट के साथ इसे ठीक किया जा रहा है। आप अपडेट चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले Google Play Store खोलें।
  • अब Instagram खोजें।
  • इसके बाद वर्जन 382.0.0.49.84 पर अपडेट करें।

यदि आप अपने Pixel या Android डिवाइस को असामान्य रूप से तेजी से खत्म होते हुए देख रहे हैं, खासकर Instagram का उपयोग करते समय, तो ऐप को अपडेट करना इसका सरल समाधान हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X