Google Pixel Hardware Event 2024: Pixel 9 सीरीज, Pixel Watch 3 समेत ये प्रोडक्ट 13 अगस्त को होंगे लॉन्च
Google Pixel Event 2024- Google का आगामी हार्डवेयर इवेंट 13 अगस्त को शुरू होगा। अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो इस इवेंट को कंपनी के ऑफिशियली YouTube चैनल और सोशल मीडिया चैनलों पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है, जहां आप इसे घर बैठे देख सकेंगे।
लॉन्च के बाद Pixel 9 सीरीज 14 अगस्त को रात 12 बजे से Flipkart के जरिए भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। जैसा कि, हमने आपके पहले ही बताया है कि, इस लाइन-अप में Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल किया जाएगा, Pixel 9 Pro Fold भारत में Google के पहले फोल्डेबल Pixel के तौर पर दस्तक देगा।

Google Pixel 9 सीरीज- Google Pixel 9 सीरीज में नए Tensor G4 चिपसेट को शामिल किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि, Pixel 9 सीरीज संभवतः 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आएगी। इसके अलावा Pixel 9 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।
Google इसे 'Actua Display' कह रहा है। वहीं दूसरी ओर, Google Pixel 9 Pro में 6.3-इंच और 9 Pro XL 6.8-इंच में LTPO OLED स्क्रीन होंगी, जिसमें अडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट होगा, जिसे Google 'सुपर एक्टुआ डिस्प्ले' कहता है।

फोटोग्राफी के लिए Pixel 9 Pro और 9 Pro XL में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस और OIS के साथ 48MP का टेलीफोटो-पेरिस्कोप यूनिट मिलने की उम्मीद है। जबकि, Pixel 9 Pro मॉडल में नया 42MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
अब बात Pixel 9 की करें तो इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और अपग्रेडेड 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस होने की बात कही गई है। लीक की मानें तो Pixel 9 में 10.5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Google Pixel 9 Pro Fold को भी अपग्रेड किया जा रहा है और अब इसे Pixel 9 Pro Fold कहा जाएगा।
पोस्टर के अनुसार इसमें 6.3 इंच का कवर OLED डिस्प्ले और 8 इंच का सुपर एक्टुआ फ्लेक्स इंटरनल OLED स्क्रीन होगा। Pixel 9 Pro Fold में 16GB तक रैम के साथ नया Tensor G4 चिपसेट भी इस्तेमाल किया जाएगा।
Pixel 9 Pro Fold में डाउनग्रेडेड 48 MP प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। जिसे 10.5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो यूनिट के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं Pixel 9 Pro Fold में कवर और इंटरनल डिस्प्ले पर दो 10MP फ्रंट कैमरे होने की भी उम्मीद है।
Google Pixel Watch 3- पिक्सल वॉच 3 को एक चंकी डिजाइन के साथ रेंडर में दिखाया गया है। जो 41mm और 45mm साइज में आएगा। पतले बेजल के कारण 41mm वर्जन में 10% बड़ी स्क्रीन होगी। दोनों मॉडलों में बेहतर लोकेशन ट्रैकिंग के लिए 2,000-नाइट डिस्प्ले और अल्ट्रा-वाइडबैंड चिप होने की उम्मीद है।
41mm वॉच में बड़ी 310mAh की बैटरी और 20% तेज़ चार्जिंग हो सकती है। लीक की मानें तो हमेशा ऑन डिस्प्ले के साथ 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ या बैटरी सेवर मोड के साथ 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ, और ऑफलाइन Google मैप्स, नए कैमरा कंट्रोल और नेस्ट डिवाइस से लाइव फीड के लिए सपोर्ट मिलेगा।
Google Pixel Buds Pro 2- Pixel Buds Pro 2 में बड के रंगों से मेल खाते बड़े ग्रिल होंगे और Google के Find My फ़ीचर के लिए संभवतः एक छोटे स्पीकर से लैस चार्जिंग केस होगा। उपलब्ध कलर ऑप्शन में ग्रे, सफ़ेद, हरा और गुलाबी शामिल हैं। इसके खासियतों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। एक रेगुलेटरी लिस्टिंग केस के लिए इसमें 650mAh की बैटरी का शामिल की जा सकती है। Pixel Buds Pro 2 में अपने पहले मॉडल से सक्रिय नॉइज कैसिलेशन और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी फैसलिटी को बनाए रखने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








