Home
News

'मेड इन इंडिया' की धाक! दुनिया में बिकेंगे भारत में बने Pixel Phones, Apple के बाद Google की बड़ी प्लानिंग

Google के मालिकाना हक वाली कंपनी Alphabet अब भारत को Pixel स्मार्टफोन्स के लिए नया ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की प्लानिंग कर रही है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा वियतनाम से आने वाले इम्पोर्ट्स पर 46% तक टैरिफ लगाने की तैयारी के चलते गूगल अपनी प्रोडक्शन प्लानिंग में बड़ा बदलाव कर रहा है।

वहीं, भारत से इम्पोर्ट्स पर सिर्फ 26% टैक्स लगता है, जो भारत को एक सस्ता और रणनीतिक रूप से फायदेमंद ऑप्शन बनाता है।

दुनिया में बिकेंगे भारत में बने Pixel Phones

Dixon और Foxconn के साथ साझेदारी

गूगल ने भारत में दो प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों डिक्सन टेक्नोलॉजीज और Foxconn के साथ बातचीत शुरू कर दी है। करीब दो हफ्ते पहले हुई इस मीटिंग में वियतनाम से प्रोडक्शन शिफ्ट कर भारत में पिक्सल स्मार्टफोन्स के निर्माण पर चर्चा हुई थी। फिलहाल, डिक्सन भारत में बनने वाले लगभग 70% Pixel फोन्स का निर्माण कर रही है, जबकि Foxconn पुराने मॉडल्स की असेंबली संभाल रही है।

लोकल कंपोनेंट्स का बढ़ेगा इस्तेमाल

गूगल भारत में केवल असेंबली तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी अब बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, चार्जर और फोन बॉडी जैसे कंपोनेंट्स को भी भारत से ही सोर्स करने की योजना बना रही है। यह कदम न केवल प्रोडक्शन लागत को घटाएगा बल्कि सप्लाई चेन को भी ज्यादा तेज और स्टेबल बनाएगा।

घरेलू प्रोडक्शन से अब एक्सपोर्ट की तैयारी

अभी Dixon और Foxconn भारत में हर महीने 43,000 से 45,000 Pixel स्मार्टफोन बना रहे हैं, जो केवल घरेलू बाजार के लिए होते हैं। लेकिन अब गूगल की प्लानिंग है कि इन मेड इन इंडिया Pixel फोन्स को अमेरिका और यूरोप जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात किया जाए।

ग्लोबल हब बनने की ओर भारत

गूगल पहले दो से तीन साल में भारत को पिक्सेल प्रोडक्शन का ग्लोबल बेस बनाने की सोच रहा था, लेकिन अमेरिका की ट्रेड पॉलिसीज और टैरिफ वॉर की वजह से ये टारगेट काफी जल्दी आ सकता है। वहीं, भारत सरकार भी अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर तेजी से काम कर रही है, जिससे भारतीय टेक मैन्युफैक्चरिंग को और मजबूती मिल सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X