Google Pixel फोन में बड़ी गड़बड़ी! Display Bugs से तंग आ गए यूजर्स, क्या है मसला?
Google का नया Pixel 10 लॉन्च के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। अपने AI फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस, और प्रो-ग्रेड कैमरा के लिए। लेकिन अब इसके साथ एक ऐसी समस्या सामने आई है, जिसने यूजर्स की नींद उड़ा दी है।
Pixel 10 के कई यूजर्स अभी भी फजी डिस्प्ले बग (Fuzzy Display Bug) का सामना कर रहे हैं, जिसमें स्क्रीन पर रंगीन स्टैटिक या स्नो जैसी लाइनें दिखाई देती हैं- बिल्कुल पुराने टीवी की तरह।

फिक्स के बाद भी बरकरार समस्या
Google ने सितंबर 2025 में इस बग के लिए एक हॉटफिक्स अपडेट जारी किया था और अक्टूबर पैच में इसे पूरी तरह खत्म करने का दावा किया गया था। लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि समस्या अब भी जारी है।
Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel सबरेडिट पर कई यूजर्स ने बताया कि अक्टूबर अपडेट के बाद भी उनके फोन में डिस्प्ले से जुड़ी गड़बड़ियां बनी हुई हैं। एक यूजर ने लिखा कि स्क्रीन पर घोस्ट बटन बने रहते हैं और टच ग्लिचेस लगातार दिख रहे हैं। दूसरे यूजर ने बताया कि लेटेस्ट अपडेट के बावजूद फोन में स्टैटिक लाइनें नजर आ रही हैं।
टेम्परेरी फिक्स
फिलहाल, कुछ यूजर्स का कहना है कि फोन को हार्ड रीस्टार्ट करने से समस्या अस्थायी रूप से ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ समय बाद वही बग फिर से लौट आता है। यह उन यूजर्स के लिए निराशाजनक है जिन्होंने इतना महंगा फोन खरीदकर स्मूद एक्सपीरियंस की उम्मीद की थी।
क्या Google लाएगा नया फिक्स?
अब तक इस बग की रिपोर्ट सीमित यूजर्स तक ही आई है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि समस्या कितनी व्यापक है। हालांकि, Google का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि कंपनी तेजी से ऐसे इश्यूज को फिक्स करती है। संभावना है कि आने वाले हफ्तों में एक और अपडेट या पैच रिलीज किया जा सकता है जो इस समस्या को पूरी तरह समाप्त करे।


Click it and Unblock the Notifications








