Home
News

ऑनलाइन पर्सनल लोन देने वाले 100 से ज्यादा ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से हुए रिमूव

पिछले कुछ सालों में आपने पर्सनल लोन देने वाले कई ऐप्स के बारे में सुना, पढ़ा या देखा होगा। ये ऐप्स लोगों को बिल्कुल आसान तरीके से पर्सनल लोन मुहैया कराती है और फिर किस्तों में उनसे अच्छे-खासे इंटरेस्ट के साथ वापस लेती है। ऐसे ऐप्स लोगों को सुविधाएं तो देते हैं लेकिन बाद में उतनी ही मुश्किलें भी पैदा करते हैं।

ऑनलाइन पर्सनल लोन देने वाले 100 से ज्यादा ऐप्स गूगल प्ले स्टोर से हुए रिमूव

लोन देने वाले ऐप्स का आतंक

पिछले कुछ दिनों में इन ऐप्स के जरिए लोन में दिए हुए पर्सनल लोन का वसूलने का गलत तरीका अपनाया गया है, जिसकी वजह से यूज़र्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। चेन्नई के एक इंसान ने ऐसे ही किसी ऐप्स से 5000 रुपए का पर्सनल लोन लिया था लेकिन चुकाने में देरी होने की वजह से ऐप ने वसूली करने के लिए उस इंसान पर इतनी गलत तरीके से प्रेशर बनाया कि उसने आत्महत्या कर ली। आप सोचिए कि सिर्फ 5000 रुपए के लिए एक इंसान ने अपनी जान दे दी।

अब ऐसे ऐप्स पर लगाम लगनी शुरू हो गई है। आज की ताजा ख़बर के मुताबिक गूगल इंडिया ने प्ले स्टोर से ऐसे करीब 100 ज्यादा पर्सनल ऐप्स लोन को खत्म कर दिया है। गूगल इंडिया के अनुसार ये सारे ऐप्स यूज़र्स सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन करके पर्सनल लोन देने की ऑनलाइन सर्विस दे रही थी।

गूगल ने 100 से ज्यादा ऐप्स को किया बैन

गूगल इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने भारत सरकार और यूज़र्स द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर 100 से ज्यादा पर्सनल लोने देने वाले ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से रिमूव किया है। हालांकि गूगल ने अभी तक कोई आंकड़ा नहीं दिया है कि कितने ऐप्स को बंद कर दिया जा चुका है लेकिन इस मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले 10 दिनों में 118 से ज्यादा ऐप्स को बंद कर दिया गया है और उसे गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

इसके अलावा गूगल ने पर्सनल लोन देने वाले ऐप्स को कहा कि वो अपने पॉलिसी यानि नियम-कायदों के बारे में बताएं कि कैसे वह कानूनी नियम और कायदों को फॉलो कर रहे हैं। जो भी ऐप्स अपने नियम और कायदों का ब्यौरा गूगल को नहीं दे रही है, उसे गूगल बिना नोटिस के ही प्ले स्टोर से रिमूव कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to today's latest news, Google India has eliminated about 100 more such personal app loans from the Play Store. According to Google India, all these apps were offering online service to give personal loans in violation of the users safety policy.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X