Home
News

Apple के बाद अब Google ने किया रूस पर साइबर अटैक, हटाया RT News और Sputnik ऐप

Google ने ऐपल के बाद कड़ा कदम उठाया है और उन्होंने रूस टुडे (RT) और स्पुतनिक (Sputnik) के ऐप को अपने मोबाइल ऐप स्टोर, गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है। यूक्रेन (Ukraine) पर रूस के आक्रमण के बाद यूरोपीय संघ (European Union) में क्रेमलिन-लाइन (Kremlin-Media) वाले दो मीडिया आउटलेट्स को मंजूरी दी गई है। इस प्रकार एक तरफ बम बारी जारी है तो दूसरी ओर साइबर अटैक जारी है और अब रूस के खिलाफ कई टेक कम्पनियाँ भी खड़ी हो गई हैं।

Apple के बाद अब Google ने किया रूस पर साइबर अटैक, हटाया RT News और Sputnik ऐप

Google ने इससे पहले कीव में सरकार के अनुरोध पर यूक्रेन में RT News ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था।

जैसा कि हमने पहले बताया, रूस टुडे और स्पुतनिक पर यूरोपीय संघ का कानूनी प्रतिबंध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सहित सभी वितरण चैनलों को कवर करेगा।

वहीं कल, यूरोपीय संघ की मंजूरी के लागू होने से पहले, Google ने RT और स्पुतनिक के YouTube चैनलों को भी ब्लॉक करने की भी घोषणा की थी। हालाँकि उस मामले में यह केवल यूरोपीय संघ में उनके YouTube चैनलों तक एक्सेस को जियोब्लॉक कर रहा है, जहां वैश्विक स्तर पर उनके खातों को निलंबित करने के बजाय कानूनी मंजूरी लागू होगी।

RT News ने की अपील

इसी बीच RT News के बैन होने के बाद अब डिप्टी एडिटर इन चीफ ने बताया है कि टेक कंपनियों के बिना किसी सबूत के बैन किया है। जबकि Sputnik ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। इस प्रकार आपको याद दिला दें कि गूगल ने यूरोप में न्यूज वेबसाइटों को ऐप स्टोर से डिलीट कर दिया है और यह बैन कब तक रहेगा इसकी जानकारी नहीं है।

Apple ने बंद की रूस में अपने प्रोडक्ट्स की सेल

इसी तरह टेक दिग्गज ऐपल ने गूगल ने पहले कदम उठाया और उसने फैसला किया कि वो रूस में अपने प्रोडक्ट्स को बेचने पर रोक लगा रहा है। इसी बीच ऐपल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है "हम यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर बहुत चिंतित हैं और जारी हिंसा को लेकर सभी पीड़ित परिवारों के साथ समर्थन में खड़े हैं।"

इसके अलावा बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही Meta ने भी फैसला किया है कि वो अपने प्लेटफॉर्म्स को रूस में ब्लॉक कर रहा हैं। अब देखने वाली बात यह है यह जंग कब तक चलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Removes RT News and Sputnik Apps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X