Google ने Bard का नाम बदलकर Gemini रखा, App और एडवांस्ड वर्जन किया लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम
Google Bard का नाम अब Gimini हो गया है। इसका खुलासा खुद गूगल ने किया है। गूगल ने ऐलान करते हुए बताया की वह अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट बार्ड का नाम बदलकर जेमिनी रखा है।
Google ने अपने ऑफिशियल AI चैटबॉट Bard का नाम Gemini करने की घोषणा के साथ ही Gemini के लिए एक ऐप को भी पेश किया है। जिसे एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइसेस के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही गूगल ने चैटबॉट Gemini का एक नया एडवांस्ड वर्जन Gemini Advanced भी लॉन्च किया है। यह Google के नए Ultra 1.0 LLM के साथ आ रहा है।

गौरतलब है कि, Google ने पिछले साल दिसंबर 2023 में अपने नैनो, प्रो और अल्ट्रा वेरिएंट के साथ Gemini AI मॉडल को भी पेश किया था। लेकिन अल्ट्रा को अब तक बंद कर दिया गया था। तो आइए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।
Google Bard का नाम Gemini हुआ- जैसा कि, आपको पहले भी हमने बताया है कि, Google अपने Google Bard का नाम बदल सकता है। कंपनी पिछले कई महीनों से इसे रीब्रांड करने की तैयारी कर रही थी। डेवलपर डायलन रसेल नेअपने X (पूर्व में ट्विटर) पर इस चेंजलॉग को लेकर लीक भई शेयर किए थें।

आपको बता दें कि गूगल Google Assistant को Gemini से बदल रहा है। कंपनी के अनुसार एंड्रॉयड यूजर्स Gemini एप्प को डाउनलोड कर या फिर गूगल असिस्टेंट की मदद से ऑप्ट-इन करके अपने स्मार्टफोन पर इसको एक्सेस कर सकते हैं।
Gemini Advanced भी लॉन्च- Gemini Advanced की बात की जाए तो गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इसे लेकर कहा है कि, Gemini Advanced एक पेड एक्सपीरियंस होने वाला है।

यह निर्देशों का पालन करने, कोडिंग और रचनात्मक सहयोग करने के साथ ही तर्क करने में कहीं ज्यादा सक्षम होगा। यानी कि यूजर्स इसे फ्री में यूज नहीं कर सकेंगे। Gemini Advanced का यूज करने के लिए उन्हें पैसे खर्च करने होंगे।
इसके आगे उन्होंने बताया कि नए Google One AI प्रीमियम प्लान की मेंबरशिप लेकर आप जेमिनी एडवांस्ड का उपयोग कर सकेंगे। जो एक ही स्थान पर Google की AI फैसलिटी देगा। यह प्रीमियम प्लान Google One सर्विस पर बेस्ड है।
इस दौरान आपको ध्यान देना होगा कि, Google One AI प्रीमियम प्लान के साथ आप दो महीने तक बिना किसी फीस के Gemini एडवांस्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद, आपको1,950 रुपये खर्च करने होंगे।
ऐसे कर सकेंगे एप्प का इस्तेमाल - एप्प में पावर बटन दबाकर कुछ कुछ सेलेक्टेड स्मार्टफोन पर कॉर्नर स्वाइप करके या फिर 'Hey Google' कहकर गूगल असिस्टेंट की तरह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








